पाकिस्तानी गर्ल्स ने 'धुरंधर' के गाने पर दिखाई 'शरारत', शादी में डांस कर लूट ली महफिल; VIDEO VIRAL

Viral Video: 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने का जादू पाकिस्तानियों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। सामने आए वीडियो में दो लड़कियां अपनी कातिलाना अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Pakistani Girls Dance on Shararat Song: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सरहद पार भी देखने को मिल रहा है। आए दिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से इसके उदाहरण वायरल वीडियो के जरिये सामने आते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। क्लिप में दो पाकिस्तानी लड़कियां 'शरारत' गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।

वायरल हो रहे वीडियो का माहौल किसी शादी या फंक्शन का लग रहा है। दो लड़कियां मेहमानों के बीच अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। 'धुरंधर' के हिट आइटम गाने पर उनके स्टेप्स और एनर्जी देखते ही बन रही है। यही नहीं, मौके पर मौजूद लोग भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

'शरारत' गाने का पाकिस्तान में तगड़ा क्रेज

'शरारत' वही गाना है जिसमें क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान नजर आईं। दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों पाकिस्तानी लड़कियों का भी हूबहू वैसा ही लिबाज है जैसा कि गाने में क्रिस्टल और आयशा का था। दोनों लड़कियों ने गाने के हुकस्टेप को भी सटीक तरीके से कॉपी किया है। लड़िकयों ने ऐसी मजेदार परफॉर्मेंस दी कि सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

इस वीडियो को @rose_k01 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वीडियो पर लाइक्स की भी बौछार है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।

Advertisement

भारतीय यूजर्स ने बताया पाखंडी 

एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग बॉलीवुड और उनके गानों के दीवाने हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह ये साबित हुआ कि बेटा हमेशा अपने बाप के बारे में सोचता है।' एक और ने लिखा, 'पाकिस्तानी 'धुरंधर' को बहुत पसंद कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'उनकी मानसिकता है कि फिल्म की आलोचना करते रहो, जबकि फंक्शन्स में उनके पॉपुलर गानों पर नाचते रहो। क्या उनके पास नाचने के लिए अपने गाने खत्म हो गए हैं? कितनी पाखंडी बात है?'

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

बता दें कि 'धुरंधर' की रिलीज को एक महीना हो चुका है। फिल्म ने 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'धुरंधर' ने भारत में अबतक 773.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही आपकी क्या लगेगी? पंडित जी के सवाल से लोटपोट हुए दूल्हा-दुल्हन

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड