अपडेटेड 4 January 2026 at 12:20 IST
VIDEO: 'नोरा फतेही आपकी क्या लगेगी?' जब मंडप में पंडित जी ने पूछ लिया सवाल, हैरान होकर देखता रह गया दूल्हा; दुल्हन हंस-हंसकर हुई बेहाल
शादी के मंडप में पंडित जी ने दुल्हन के सामने दूल्हे से ऐसा सवाल पूछ लिया कि हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन शादी-ब्याह से जुड़े कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है। इन दिनों एक पंडित जी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दुल्हन के सामने दूल्हे से ऐसा सवाल पूछ लिया कि वो खुद हैरान रह गया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी मंडप में दूल्हा-दुल्हन के फेरे करा रहे हैं। वो उन्हें सात वचन भी दिलाते हैं। लेकिन इसी बीच वो अचानक दूल्हे से पूछ लेते हैं-
'इस हिसाब से नोरा फतेही आपकी क्या लगीं?'
हंसी-ठहाकों से गूंजा माहौल
इतना सुनते ही दुल्हन-दूल्हा समेत मौके पर मौजूद मेहमान ठहाके लगाने लगते हैं। पलभर के लिए तो खुद दूल्हा भी समझ नहीं पाता कि आखिर वो इसका जवाब क्या दे। दूल्हा कहता है- बहन? तभी पंडित जी कहते हैं- हां, बहुत बढ़िया। जहां भी मिलें, पैर छूकर प्रणाम कर लेना और मेरा हेलो बोल देना। पंडित जी की इस बात के बाद पूरा माहौल हंसी-ठहाकों से गूंज उठता है।
'पंडित जी रॉक्ड, बाकी सब शॉक्ड'
वीडियो को @snapmyshaadi.co नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'पंडित जी रॉक्ड, एवरीवन शॉक्ड।' पंडित जी की हाजिरजवाबी और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने दूल्हा-दुल्हन की शादी के इस पल को मजेदार बना दिया।
Advertisement
यूजर्स ने यूं लिए मजे
वीडियो को खबर लिखे जाने तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि दो लाख से अधिक बार लाइक किया गया है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, 'पंडित जी नोरा फतेही को जानते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा,'पंडित जी को नोरा फतेही के बारे में ज्यादा पता है।' एक और यूजर ने लिखा,'लगता है पंडित जी को नोरा फतेही पर क्रश है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पंडित जी फायर मोड में हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'इस पंडित जी का नंबर दे दो, इन्हें ही बुक करेंगे अब शादी में।'
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 12:11 IST