अपडेटेड 7 November 2025 at 13:50 IST
Viral: केक न होने पर बुजुर्ग ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, Video देख लोग हो गए भावुक
Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप खुद भावुक हो जाएंगे। इस वीडियो को देख के आप कह सकते हैं, खुश रहने के लिए पैसे नहीं अपनों का साथ जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral: सोशल मीडिया एक ऐसा चीज है, जहां लोग कई तरह-तरह के वीडियो पोस्ट कर देते हैं। जिसें कुछ वीडियो हंसी मजाक वाली होती है तो कुछ ऐसी वीडियो होती है, जो भावुक भी कर देती है। आजकल सभी लोग फ्री होते हैं तो मनोरंजन की तलाश में होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने बिना किसी तामझाम के केक न होने पर इतनी सादी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस वीडियो को देखकर यूजर्स की आंखें नम हो गई। यह वीडियो इतना भावुक है कि आप भी देखकर भावुक होने लग जाएंगे। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें।
वीडियो की सादगी ने सभी का जीता दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में बुज़ुर्ग व्यक्ति बहुत साधारण दिखाई देते हैं। उनके पास जन्मदिन मनाने के लिए न तो कोई बड़ा केक था, न गुब्बारे और न ही कोई भव्य पार्टी है। बल्कि एक थाली में दो मिठाई हैं और वो उन्हें ही चाकू से काटकर सभी को खिलाता हुआ नजर आ रहा है। जब मिठाई को चाकू से काटता है तो भी लोग बधाई भी देते हैं। इस दौरान बुजूर्ग के चेहरे पर जो खुशी थी।
वह शायद ही किसी के चेहरे पर होगी। यह वीडियो यह बताता है कि खुश रहने के लिए पैसा ही जरूरी नहीं होता है।
ये भी पढ़ें - Katrina Kaif Baby : विक्की-कटरीना के बेटे का मूलांक है 7, जानें कैसे होते हैं इस तारीख पर जन्में लोग
Advertisement
आप भी देखें ये वायरल वीडियो
अभी-अभी आपने जो वीडियो देखा है, वह इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहा है। इसे @the_quirkey_punam1 अकाउंट से पोस्ट किया गया है, और इसकी क्यूटनेस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि खबर लिखे जाने तक इसे 14 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
एक यूजर ने तो इसे "लग्जरी बर्थडे सेलिब्रेशन" का नाम दे दिया। दूसरे ने लिखा कि "इनकी खुशी अनमोल है!" सच में, यह मुस्कान बेशकीमती है और एक भावुक कमेंट था "मुझे रोना आ रहा है, ये कितना प्यारा है।"
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 13:50 IST