अपडेटेड 7 November 2025 at 12:29 IST
Katrina Kaif Baby : विक्की-कटरीना के बेटे का मूलांक है 7, जानें कैसे होते हैं इस तारीख पर जन्में लोग
Katrina Kaif Baby : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। विक्की ने एक पोस्ट के जरीए सभी फैंस को गुड न्यूज दी। वहीं विक्की-कटरीना के बेटे का जन्म 7 नवंबर को हुआ है। अब ऐसे में इस मूलांक के जातक कैसे होते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Katrina Kaif Baby : बॉलीवुड के सबसे प्यारे और चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर आखिरकार खुशियों की किलकारियां गूंज उठी हैं। यह कपल अब नन्हे मेहमान के मम्मी-पापा बन गए हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, 42 साल की उम्र में खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है। विक्की कौशल ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह सुखद समाचार अपने लाखों फैंस के साथ साझा किया। पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चे के आने की खुशी जाहिर की और फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें, विक्की-कटरीना के बेटे का जन्म 07 नवंबर को हुआ है। जिससे बेटे का मूलांक 7 है। अब ऐसे में मूलांक 7 वाले जातक कैसे होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
विक्की-कैटरीना के घर आया नन्हा मेहमान
बॉलीवुड के चार्मिंग कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है! विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर करते हुए दुनिया को अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी है।
विक्की ने कैप्शन में लिखा, हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। अपार प्रेम और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेबी बॉय का वेलकम करते हैं। 7 नवंबर, 2025… कैटरीना और विक्की। उन्होंने कैप्शन को "ब्लेस्ड। ॐ।" के साथ समाप्त किया, जो उनकी खुशी को बयां करता है।
Advertisement
यह खबर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, हालांकि कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में थीं। कपल ने सितंबर में ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कैटरीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
विक्की-कटरीना के बेटे का मूलांक है 7
मूलांक 7 को भाग्यशाली माने जाने के कई कारण हैं। दरअसल, नंबर 7 का इस जगत के साथ अनोखा रिश्ता माना जाता है। जैसे इस दुनिया में 7 समुद्र हैं, 7 सुर हैं, 7 अजूबे हैं, आसमान में भी सप्त ऋषि तारामंडल हैं। इंद्रधनुष में भी 7 रंग पाए जाते हैं और शादी के समय भी सात ही फेरे लिए जाते हैं। हमारी आयु को भी 7 भागों में ही बांटा गया है। हमारे भीतर भी कुल 7 कुंडलिनी चक्र होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में, मूलांक 7 को भाग्य का प्रबल वाहक माना जाता है। यह अंक उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो जिज्ञासु, अंतर्मुखी और गहन विचारक होते हैं। इन्हें अक्सर ज्ञान की खोज में लगे हुए और जीवन के गहरे अर्थों को समझने वाले के रूप में देखा जाता है। यह अंक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करती है। यह राजा के समान जीवन जीते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Katrina Kaif- Vicky Kaushal: विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारियां, मां बनी कैटरीना कैफ, फैंस को यूं दी गुड न्यूज
कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले?
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों को काफी भाग्यशाली माना गया है। मूलांक 7 के लोग स्वभाव से मेहनती तो होते ही हैं, साथ ही उनका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी होता है। उनकी ईश्वर में गहरी आस्था होती है, जो उन्हें मुश्किल से मुश्किल समय में भी शांत और स्थिर रखती है। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की अद्भुत ताकत रखते हैं। ये हार मानने वालों में से नहीं होते हैं। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से ऊंचाइयों को छूते हैं और खूब तरक्की करते हैं। अगर आप मूलांक 7 वाले हैं, तो यह मानकर चलें कि आपके जीवन में सफलता की कोई सीमा नहीं है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 12:16 IST