VIRAL: महिला ने खाना देने से किया मना तो 12 साल का बेटा हो गया हिंसक, मां पर किए ताबड़तोड़ हमले; हो गया जान लेने पर उतारू, शॉकिंग VIDEO

Viral Video: ये वीडियो देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसमें वो लड़का केवल इस वजह से अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाया क्योंकि उसकी मां उसे खाना नहीं दे रही थी।

Follow : Google News Icon  
12-year-old boy beats his mother
12-year-old boy beats his mother | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक 12 साल का लड़का अपनी मां के साथ मारपीट करता दिख रहा है। इसके पीछे की वजह तो और भी चौंकाने वाली है। जो-जो उस वीडियो को देख रहा है, उसका उस बच्चे पर गुस्सा फूट पड़ा है।

ये वीडियो देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसमें वो लड़का केवल इसी वजह से अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाया क्योंकि उसे भूख लगी थी और उसकी मां उसे और खाना नहीं दे रही थी। वो भूख में पागल सा हो गया और ये भी नहीं सोचा कि जिसपर वो हाथ उठा रहा है, वो कोई और नहीं, बल्कि उसे जन्म देने वाली उसकी मां है।

भूखे बेटे ने मां पर ही उठा दिया हाथ

ये वीडियो देखने में जितना हैरान करने वाला है, उससे कही गुना ज्यादा चिंताजनक है। ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है जिसे एक एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसमें लाल टीशर्ट में एक लड़का एक महिला के पास आता है और बिना रुके उसे घूसे मारने लगता है। वो महिला उसकी मां बताई जा रही है। पूरे कमरे में जमीन पर सामान पड़ा हुआ था।

वो बच्चा बिना रुके अपनी मां को मारे ही जा रहा था और उसकी मां भी उसे रोकते हुए खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही थी। हैरानी वाली बात ये है कि जब महिला जमीन पर गिर जाती है, उसके बाद भी उसका बेटा रुकता नहीं है। बचाव में वो महिला बेटे की तरफ मॉप स्टिक भी कर देती है लेकिन वो लड़का उसे भी उससे छीन लेता है। वो महिला जैसे-तैसे खुद को बचाती है और अपने बेटे को डांटने लगती है। इसके बाद वो लड़का खुद ही कमरे से बाहर जाने लगता है।

Advertisement

वीडियो देख लोगों को हुई चिंता

एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मोटापा यानि ओबेसिटी अमेरिका में एक बहुत बड़ी समस्या है। लोग और बच्चे न केवल बहुत मोटे और अस्वस्थ हैं, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस वीडियो को देखकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘लड़के को बेल्ट से पीटना चाहिए’, तो कुछ लोगों ने इतनी ‘खराब परवरिश’ के लिए मां को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ‘दिक्कत केवल भूख की नहीं है, हो सकता है कि बच्चा किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो’।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर से सबकी जली तो है’; जाकिर खान के इस कमेंट पर तिलमिलाईं अमीषा पटेल, नेटिजंस बोले- तीर सही निशाने पर लगा…

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड