‘धुरंधर से सबकी जली तो है’; जाकिर खान के इस कमेंट पर तिलमिलाईं अमीषा पटेल, नेटिजंस बोले- तीर सही निशाने पर लगा…
Ameesha Patel: जाकिर खान ने बीते दिनों एक अवॉर्ड शो को होस्ट किया था जहां उन्होंने ‘धुरंधर 2’ से जुड़ा ऐसा कमेंट कर डाला जिसने सोशल मीडिया पर बवाल पैदा कर दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ameesha Patel: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। बहुत से सेलिब्रिटीज भी खुलकर फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि, बॉलीवुड इंडस्ट्री से बहुत से लोग फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर शांत हैं जिसे लेकर हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने तंज कसा था।
जाकिर खान ने बीते दिनों एक अवॉर्ड शो को होस्ट किया था जहां उन्होंने ‘धुरंधर 2’ से जुड़ा ऐसा कमेंट कर डाला जिसने सोशल मीडिया पर बवाल पैदा कर दिया है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का भी गुस्सा फूट पड़ा है।
‘धुरंधर’ पर जाकिर खान का विवादित कमेंट
कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में आयोजित इस अवॉर्ड शो में कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने कहा था- “कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दो, कितनी ही स्टोरी डाल लो, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दो मेरी फेवरेट फिल्म, मगर सच तो ये है कि ‘धुरंधर’ से सबकी जली तो है। बम फिल्म में ल्यारी में फूटे पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।”
अब उनके कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है। जहां बहुत से लोग जाकिर की बात से सहमत नजर आए, वही इंडस्ट्री से कुछ लोग निराश भी हो गए हैं। अमीषा पटेल ने जाकिर को ‘नेगेटिविटी’ फैलाने के लिए फटकार लगाई।
Advertisement
जाकिर खान पर भड़कीं अमीषा पटेल
‘गदर’ स्टार अमीषा पटेल ने जाकिर को लताड़ लगाते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को वैल्यू और इज्जत दी है। शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय ने न केवल एक, बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे तो चिल करो। गदर बहुत सालों से सबने मचाई है और आगे भी मचाएंगे”।
हालांकि, ये रिएक्शन देना अब एक्ट्रेस को ही भारी पड़ गया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी ही खिंचाई शुरू कर दी। एक ने लिखा- ‘शांत रहो बहन, उड़ता तीर मत लो’। तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आपने साबित कर दिया कि जाकिर खान सही कह रहे थे’। तीसरा यूजर लिखता है- ‘सच में जली है क्या’। चौथे यूजर ने कमेंट किया- ‘लगता है तीर सही निशाने पर लगा है’।