‘ये तो बस शुरुआत…’; Ramayana के टीजर को मिली आलोचनाओं पर खुलकर बोले मेकर्स, 4000 करोड़ की फिल्म को लेकर फैंस से किया वादा
Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। जहां फैंस बेसब्री से पहली झलक देखने के लिए बेकरार हो रहे थे, वही टीजर देख उनका रिएक्शन कुछ खास नहीं था। अब इन मिक्स्ड रिव्यू पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने चुप्पी तोड़ दी है।
बहुत से लोगों को ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स पसंद नहीं आए। नेटिजंस का कहना है कि “टीजर में दिखाए गए राक्षस ‘गॉड ऑफ वॉर’ और ‘एसैसिन्स क्रीड’ जैसे वीडियो गेम्स से प्रेरित लगते हैं”। कुछ लोगों का कहना है कि ‘रामायण’ के टीजर के सीन्स "एआई-जनरेटेड" लग रहे हैं। फैंस ने सलाह दी कि मेकर्स को VFX की जगह, असली लोकेशन या जंगलों में शूट करना चाहिए था।
‘रामायण’ के टीजर को मिले मिक्स्ड रिव्यू पर बोले मेकर्स
निर्माता नमित मल्होत्रा ने अब एक बयान जारी करते हुए फैंस से वादा किया है कि ये केवल शुरुआत है, पूरी फिल्म काफी शानदार होने वाली है। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि ‘रामायण’ को ग्रैंड बनाने के लिए मेकर्स जमकर मेहनत कर रहे हैं और दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। अब उन्होंने एक पोस्ट में आलोचना पर बात करते हुए कहा कि ‘अबतक मिले फीडबैक बेहद उत्साहजनक, प्रेरणादायक और विनम्रतापूर्ण रहे हैं। यह देखकर कि हमारे भगवान राम दुनियाभर में इतने सारे दिलों को छू रहे हैं, मैं विनम्रता और खुशी से भर जाता हूं’।
‘रामायण का टीजर तो बस शुरुआत है’
उन्होंने कहा कि वो हर किसी का फीडबैक अच्छे से सुन रहे हैं। ये कहानी करोड़ों लोगों के दिलों में बसी है जिसका अच्छे से ख्याल रखा जाएगा। हजारों कलाकार और टीम इसपर लगन से काम कर रही है और अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है।
Advertisement
नमित ने लिखा कि “हम रामायण को वह सम्मान देने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं जो इसे मिलना चाहिए। यह हमारी रामायण है। यह हम सभी की है, और हर भारतीय को गौरवान्वित करने की साझा भावना और बड़ी जिम्मेदारी ही मुझे हर दिन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। आपने अभी तक जो देखा, वो तो बस शुरुआत है... हम सभी इस दिवाली पर अपने महाकाव्य को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए प्रयासरत हैं ताकि अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मना सकें”।