‘4000 करोड़ के बजट में तो भंसाली का सेट बन जाता…’; क्यों विवादों में Ramayana का टीजर? रणबीर कपूर के फैंस को सताया इस बात का डर

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों के मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। बहुत से लोगों को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पसंद नहीं आए।

Follow : Google News Icon  
Ramayana
Ramayana | Image: youtube

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर की हाई बजट फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो चुका है। नितेश तिवारी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की पहली झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। कल हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर रिलीज किया गया जिसमें दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर की झलक देखने को मिली। फिल्म में भर-भरकर VFX का इस्तेमाल किया गया है। जहां इसे ग्रैंड बनाने के लिए यूज किया गया था, वहीं नेटिजंस के रिएक्शन देखकर लग रहा है कि दर्शकों को शायद ये ज्यादा पसंद नहीं आया।

‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। इसे लोगों के मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। बहुत से लोगों को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पसंद नहीं आए। नेटिजंस का कहना है कि “टीजर में दिखाए गए राक्षस ‘गॉड ऑफ वॉर’ और ‘एसैसिन्स क्रीड’ जैसे वीडियो गेम्स से प्रेरित लगते हैं”।

‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर रिलीज

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि टीजर में ज्यादातर केवल रणबीर कपूर के ही सीन्स दिखाए गए। फैंस को अभी भी माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के लुक को देखने का इंतजार है। टीजर में रामायण की दुनिया की झलक देखने को मिली। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि रामायण के टीजर के सीन्स "एआई-जनरेटेड" लग रहे हैं। फैंस ने सलाह दी कि मेकर्स को VFX की जगह, असली लोकेशन या जंगलों में शूट करना चाहिए था। 

एक ने लिखा- ‘ऐसा लग रहा है जैसे किसी हॉलीवुड मूवी से कॉपी पेस्ट कर लिया हो’। अन्य यूजर ने कमेंट किया- ‘इतने बजट के साथ तो मेकर्स आराम से रियल सेट और अच्छे एक्टर्स के साथ इतनी शानदार शूटिंग कर सकते हैं। भंसाली जैसे ग्रैंड सेट बना सकते थे’। बहुत से लोगों ने ‘रामायण’ के टीजर को प्रभास की ‘आदिपुरुष’ से भी कंपेयर कर दिया जो बड़े बजट की थी लेकिन विजुअल इफेक्ट्स और विवादित डायलॉग्स के चलते बुरी तरह पिट गई। अब रणबीर के फैंस को डर है कि ‘रामायण’ का भी ऐसा ही हाल ना हो जाए। 

Advertisement

हालांकि, बहुत से ऐसे भी फैंस हैं जिन्हें रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ का टीजर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि ये तो केवल छोटी सी झलक है, इसे देखकर ही पूरी फिल्म को जज न किया जाए। बहुत से लोग कन्नड़ सुपरस्टार यश को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

भारत की सबसे महंगी मूवी ‘रामायण’

‘रामायण’ का टीजर आने के बाद इसके बजट को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। निर्माता नमित मल्होत्रा ​​ने बताया था कि जब तक ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स रिलीज होंगे, तबतक इसका कुल बजट 4000 करोड़ रुपये हो चुका होगा। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म कहा जा रहा है। ऐसे में फैंस ज्यादा सवाल कर रहे हैं कि आखिर मेकर्स ने इतना पैसा लगाया कहां अगर उन्हें ऐसा प्रोडक्ट मिल रहा है। लोगों को अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ की याद आ गई है जो बिना VFX के इतने शानदार तरीके से रियल लोकेशन में शूट की गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Ramayana Teaser: 'AI जनरेटेड सीन, 4000 करोड़ का बजट नजर नहीं आया', लोगों को नहीं भाया रामायण का टीजर? गिनाने लगे एक-एक कमियां

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड