अपडेटेड 2 February 2026 at 21:58 IST
Noida: नोएडा में कार सवार युवकों ने महिला को किया अश्लील इशारा, फ्लाइंग kiss दी; VIDEO हुआ VIRAL तो चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक मामला सामने आया है, जिसमें तीन युवक अश्लील करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Noida Viral Video Man Chasing Car: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने चलती कार में सवार एक फैमिली का पीछा किया और महिला की ओर अश्लील इशारे और फ्लाइंग किस करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड की है। एक एमजी हेक्टर कार में सवार तीन युवकों ने दूसरी कार में बैठे परिवार का पीछा किया। इस दौरान वे महिला की ओर गंदे इशारे करते रहे और फ्लाइंग किस देने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैमिली के साथ मौजूद युवक उन्हें मना कर रहा है और कह रहा है कि “हमारे साथ हमारी फैमिली है, क्या आपने शराब पी रखी है?” लेकिन इसके बावजूद आरोपी बदतमीजी करते रहे। इस घटना के बाद कार में मौजूद महिलाएं काफी डर गईं।
पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद फेज-3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर जांच की और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई एमजी हेक्टर कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती बेहद जरूरी है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 21:58 IST