VIRAL VIDEO: हनुमान जयंती पर चमत्कार... लंगुरों के लिए दिया गया भोज, दिखाया ऐसा अनुशासन कि सोशल मीडिया पर देखने वाले रहे गए भौचक्के

VIDEO: हनुमान जयंती के पावन पर्व पर महाराष्ट्र के अकोला जिले से भक्ति और अनुशासन की एक ऐसी अद्भुत तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Follow : Google News Icon  

VIDEO: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, जहा हर उत्सव के पीछे कोई न कोई गहरी आस्था या दिलचस्प कहानी छिपी होती है। बीते गुरुवार, 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने न केवल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं, बल्कि आधुनिक समाज को 'अनुशासन' का एक नया पाठ भी पढ़ा दिया।

बंदरों के लिए सजती है भव्य 'मिठाई पंगत'

अकोला जिले के बार्शिटाकळी तालुका के अंतर्गत आने वाले कोथळी बुजुर्ग गांव में एक ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जो शायद ही दुनिया में कहीं और देखने को मिले। यहां हनुमान जयंती के अवसर पर किसी इंसानी भोज का नहीं, बल्कि साक्षात 'वानर सेना' के लिए शाही दावत का आयोजन किया जाता है। पिछले 20 वर्षों से मुंगसाजी महाराज संस्थान इस अनोखी परंपरा का निर्वहन कर रहा है। 

यहां बंदरों को मेहमानों की तरह आमंत्रित किया जाता है और उनके सामने उनकी पसंदीदा मिठाइयों और पकवानों की थालियां सजाई जाती हैं।

हैरान कर देने वाला अनुशासन

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता बंदरों का व्यवहार है। आमतौर पर बंदरों को स्वभाव से चंचल और शरारती माना जाता है, जो भोजन देखते ही झपट पड़ते हैं। लेकिन कोथळी बुजुर्ग के इस मंदिर परिसर में नजारा बिल्कुल उलट होता है।जैसे ही भोजन का समय होता है, बंदर बिना किसी निमंत्रण या शोर के खुद-ब-खुद पेड़ों से नीचे उतर आते हैं।ये वानर किसी सभ्य इंसान की तरह कतारों में बैठ जाते हैं। 

Advertisement

संस्थान के सेवादारों द्वारा जब हर बंदर के सामने मिठाइयों की थाली परोसी जाती है, तो वे बिना किसी छीना-झपटी के अपनी थाली से भोजन ग्रहण करते हैं। यह दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं लगता, जहा सैकड़ों बंदर एक साथ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से सह-भोज का आनंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें - Delhi Metro New Schedule: 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी दिल्ली मेट्रो, मैराथन के लिए हुआ ऐलान

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड