Delhi Metro New Schedule: 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी दिल्ली मेट्रो, मैराथन के लिए हुआ ऐलान

Delhi Metro New Schedule: दिल्ली-एनसीआर के यात्रिों और मैराथन वालों के लिए बेहद जरूर खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आगामी 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को होने वाली 'PNB सोल्जरथॉन मैराथन' के मद्देनजर अपनी सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro New Schedule
Delhi Metro New Schedule | Image: ANI

Delhi Metro New Schedule:  दिल्ली-एनसीआर  में रहने वाले लोगों और खासकर फिटनेस फ्रीक वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आगामी 5 अप्रैल 2026 को मेट्रो परिचालन के समय में बड़ा बदलाव किया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली 'PNB सोल्जरथॉन मैराथन' (PNB Soldierathon Marathon) में भाग लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

क्यों बदला गया समय?

अक्सर रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 या 8 बजे के आसपास शुरू होती हैं, लेकिन 5 अप्रैल को होने वाली मैराथन एक विशेष आयोजन है। 'PNB सोल्जरथॉन' का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता और सम्मान प्रकट करना है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। धावकों को समय पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए DMRC ने यह फैसला लिया है।

किन रूट्स पर मिलेंगी सुविधाएं

DMRC के मुताबिक, सुबह 3 बजे से मेट्रो सेवा केवल चुनिंदा मुख्य कॉरिडोर पर उपलब्ध होगी। 

  • येलो लाइन (Yellow Line) - समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम।
  • ब्लू लाइन (Blue Line) - द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली।
  • वॉयलेट लाइन (Violet Line)- कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)।

PNB और DMRC की विशेष पहल

इस साल 'सोल्जरथॉन' का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी किया जा रहा है। प्रतिभागियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए DMRC और PNB ने मिलकर विशेष इंतजाम किए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजीकृत प्रतिभागियों को मेट्रो यात्रा में विशेष छूट या सुविधा दिए जाने की भी योजना है, ताकि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा मिल सके और स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

Advertisement

यात्रियों के लिए सलाह

यदि आप 5 अप्रैल को इस मैराथन का हिस्सा बनने जा रहे हैं या सुबह जल्दी कहीं निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। 
अपनी संबंधित लाइन के स्टेशनों पर ट्रेन की टाइमिंग एक बार दोबारा चेक कर लें।
सुबह 6 बजे तक केवल 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें मिलेंगी, इसलिए थोड़ा समय हाथ में लेकर चलें।
भीड़भाड़ से बचने के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग करें।

नोट: वॉयलेट लाइन सीधे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को जोड़ती है, जो इस मैराथन का मुख्य केंद्र है। अन्य लाइनों पर मेट्रो अपने पुराने रविवार वाले शेड्यूल के अनुसार ही चलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Education Expo Bharat Mandapam: छात्रों के लिए बड़ी खबर... भारत मंडपम में लगेगा एजुकेशन फेयर, एडमिशन से जुड़ी समस्या का मिलेगा समाधान

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड