‘न कार, न फ्लैट, 25,000 रुपये सैलरी’, पुणे के युवक को दुल्हन की तलाश, ईमानदारी से बिलबोर्ड पर लिखी अपनी आर्थिक स्थिति

पुणे में शादी के लिए एक बिलबोर्ड लगाया गया है। उस पर लिखा है- "न कार, न फ्लैट, सिर्फ 25,000 रुपये सैलरी।" उन्होंने लोगों से उपयुक्त दुल्हन सुझाने की अपील की है। यह अनोखा बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

no car no flat 25000 salary pune mans unique bride hunt on billboard
पुणे में दुल्हन खोजने का अनोखा बिलबोर्ड | Image: Video Screengrab

पुणे शहर में इन दिनों एक अनोखे और दिलचस्प मामले की चर्चा है। पिंपरी-चिंचवड के पिंपल सौदागर इलाके में एक 30 साल के युवक ने अपनी जीवनसाथी ढूंढने के लिए बेहद असामान्य तरीका अपनाया है। उन्होंने व्यस्त नाशिक फाटा-पिंपल सौदागर रोड पर एक बड़ा फ्लेक्स बैनर लगाया है, जिसमें उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति साफ-साफ लिख दी है और लोगों से दुल्हन सुझाने की अपील की है।

यह बैनर को रोड से गुजरने वाले राहगीर रुककर पढ़ रहे हैं और इसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मामला इतना चर्चित हो गया है कि लोग इसे मजाक, आश्चर्य और सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना रहे हैं।

ये बैनर मराठी में लिखा है. जिसमें युवक का नाम राघव विश्वासराव शिंदे और उम्र 30 साल लिखी है। राघव शिंदे ने साफ बता दिया है कि उनके पास न तो कार है, न फ्लैट और न ही कोई कृषि जमीन। उनकी मासिक आय 25,000 रुपये है। उन्होंने किसी भी प्रकार का संपर्क नंबर या अन्य व्यक्तिगत विवरण बैनर पर नहीं लिखा है।

क्यों लगाया गया यह बैनर?

राघव शिंदे के नाम से यह बैनर दुल्हन ढूंढने के लिए लगाया है। यह कोई मैरिज ब्यूरो या एजेंसी का विज्ञापन नहीं है, बल्कि एक व्यक्तिगत और सीधा प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई उपयुक्त लड़की पता हो तो सुझाव जरूर दें।

Advertisement

यह तरीका इतना अनोखा और सीधा है कि लोग हैरान रह गए हैं। आमतौर पर लोग शादी के लिए रिश्तेदारों, मैरिज ब्यूरो या ऑनलाइन ऐप्स का सहारा लेते हैं, लेकिन राघव ने सार्वजनिक रूप से अपनी आर्थिक स्थिति सामने रखकर यह कदम उठाया।

सोशल मीडिया पर वायरल

बैनर की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर होने लगे। लोग बैनर के पास रुककर पढ़ रहे हैं, तस्वीरें खींच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि आजकल लड़कियों के परिवार अक्सर कार, फ्लैट, अच्छी सैलरी जैसी शर्तें रखते हैं, ऐसे में एक युवक ने खुद अपनी कमजोरियां सामने रखकर यह कदम उठाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: प्यार, धोखा और 'भोजपुरी बवाल'! काजल ने पवन सिंह को बताया प्यार, तो निरहुआ पर भड़कीं आम्रपाली

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड