Bhojpuri Bawaal: प्यार, धोखा और 'भोजपुरी बवाल'! काजल ने पवन सिंह को बताया प्यार, तो निरहुआ पर भड़कीं आम्रपाली

Bhojpuri Bawaal On Ott: जल्द ही आप सबके बीच एक शो आने वाला है, जिसमें आपको एकसाथ कई भोजपुरी सितारे देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है शो की पूरी डिटेल्स।

bhojpuri-bawaal-reality-show-pawan-singh-nirahua-amrapali kajal-raghwani on television and ott jio hotstar
भोजपुरी बवाल | Image: Social Media

Bhojpuri Bawaal On Which Platform: जब भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स एक ही छत के नीचे आ जाएं, तो सोचिए कितना धमाल होगा। जी हां, दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और अनफिल्टर्ड रियलिटी शो आ रहा है, जिसका नाम है 'भोजपुरी बवाल'। हाल ही में इस शो का एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

प्रोमो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक डाइनिंग टेबल पर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। शो में इन सितारों के बीच की बातचीत की शुरुआत तो हंसी-मजाक से होती है, लेकिन पल भर में ही माहौल गरमा जाता है और तीखी बहस शुरू हो जाती है।

प्रोमो की सबसे बड़ी हाइलाइट्स

प्रोमो में जब पवन सिंह काजल से पूछते हैं कि उन्हें जिंदगी में प्यार कब हुआ था, तो काजल तपाक से मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं- "आप ही से तो हुआ था!" यह सुनकर वहां मौजूद सब लोग हंसने लगते हैं।
असली ड्रामा तब शुरू होता है जब काजल सीधा आम्रपाली दुबे पर सवाल दागती हैं। वो पूछती हैं, "क्या आपकी वजह से दिनेश जी यानी निरहुआ मेरे साथ काम नहीं करते?" इसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि आम्रपाली उठकर जाने लगती हैं और गुस्से में कहती हैं कि उन्हें इस बकवास में कोई दिलचस्पी नहीं है।
इस सारे हंगामे के बीच निरहुआ एक ऐसी बात कह देते हैं जिसने शो के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वो कहते हैं, "ये बवाल बिग बॉस से भी ऊपर जाएगा भाई!"

इस शो में क्या होगा अलग?

यह कोई आम रियलिटी शो नहीं है जहां कंटेस्टेंट्स को सिर्फ टास्क करने होते हैं या एलिमिनेशन का डर होता है। 'भोजपुरी बवाल' भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी-फॉलो सीरीज है। इसमें दर्शकों को इन बड़े सितारों की असल जिंदगी देखने को मिलेगी। शो में स्टारडम का दबाव, उनकी असली दोस्ती, दुश्मनी और अनफिल्टर्ड बातचीत दिखाई जाएगी। यानी कोई स्क्रिप्ट नहीं, सिर्फ सितारों की असल जिंदगी का ड्रामा और रियलिटी।

Advertisement

कब और कहां देखें?

अगर आप भी इस फुल-ऑन एंटरटेनमेंट और गॉसिप का मजा लेना चाहते हैं, तो तारीख नोट कर लीजिए। यह 2 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और कलर्स चैनल स्ट्रीम होगा।  तैयार हो जाइए, क्योंकि जब भोजपुरी इंडस्ट्री के ये दिग्गज एक साथ आएंगे, तो पर्दे पर बवाल मचना तय है। 
 

यह जरूर पढ़ें: Anaya Bangar: क्या ट्रांस वुमन एथलीट नहीं हो सकतीं? अनाया बांगर के इस 'इंटेंस वर्कआउट' वीडियो ने दिया करारा जवाब- VIDEO

Advertisement
Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड