
Anaya Bangar: क्या ट्रांस वुमन एथलीट नहीं हो सकतीं? अनाया बांगर के इस 'इंटेंस वर्कआउट' वीडियो ने दिया करारा जवाब- VIDEO
Anaya Bangar Workout Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनया बांगर अपनी फिटनेस जर्नी से सभी को प्रेरित कर रही हैं। हाल ही में उनका एक इंटेंस वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अनाया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ट्रांस वुमन भी एथलीट हो सकती हैं। हमें भी बाकी सभी की तरह खेलों से प्यार करने का पूरा हक है।" उनका यह दमदार मैसेज लोगों का दिल जीत रहा है।
Image: Instagram/Anaya Bangar
जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के सफल ऑपरेशन के तीन महीने बाद अनया ने दोबारा ट्रेनिंग शुरू की है। यह वीडियो उनके जज्बे और शानदार वापसी को दर्शाता है।
Image: Instagram/Anaya BangarAdvertisement
वायरल वीडियो में अनया जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं। लेग सर्कल्स, प्लैंक्स, कार्डियो और ट्रेडमिल रनिंग करते हुए वह अपनी शारीरिक ताकत और स्टैमिना को वापस पा रही हैं।
Image: Instagram/Anaya Bangar
इस दौरान अनाया ब्रीदिंग मास्क पहनकर दौड़ते हुए भी दिखीं। प्रोफेशनल एथलीट्स इसका इस्तेमाल फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के दौरान करते हैं।
Image: Instagram/Anaya BangarAdvertisement
अपने ट्रांजिशन के दौरान अनाया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन नफरत को पीछे छोड़ते हुए, उन्होंने खुद को सिर्फ फिटनेस और सेल्फ-ग्रोथ पर फोकस करने के लिए चुना है।
Image: instagram/Anaya Bangar