लाल साड़ी और हाथ में गिटार... घूंघट वाली दुल्हन का नया VIDEO VIRAL, आवाज से ज्यादा इस एक बात ने खींचा ध्यान
Viral Video: ससुराल में दुल्हन की गायकी का अंदाज एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है। उसकी कुदरती आवाज की मिठास ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Ghunghat Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुई 'घूंघट' वाली दुल्हन का एक और वीडियो सामने आया है। खास बात ये है कि इस बार उसका चेहरा नजर आ रहा है। सिर पर पल्लू ओढ़े और हाथ में गिटार लिए 'रॉकस्टार' बहू ने एक बार फिर ऐसा सुर छेड़ा कि लोगों का दिल जीत लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में महिला लाल साड़ी पहने दिख रही है। उसके हाथ में गिटार है, जिसकी धुन पर वो बॉलीवुड गाना गा रही है। इस बार उसने 'धड़कनों में तेरे गीत है मिले हुए...' गाया। उसकी आवाज और अंदाज ने नेटिजंस को मदहोश कर दिया।
'घूंघट' वाली दुल्हन की आवाज ने बनाया दीवाना
जाहिर है कि ससुराल में दुल्हन की गायकी का ये अंदाज पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसका वीडियो आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जा रहा है। दुल्हन की कुदरती आवाज में इतनी मिठास और बेस है कि हर कोई उसका दीवाना बन जा रहा है।
दो दिन में मिले 4.1M व्यूज
दुल्हन का सिंगिंग टैलेंट @outsidetheroof10 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर दिखाया गया है। वीडियो को महज दो दिनों के भीतर 4.1M व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर लाइक की भी बौछार है।
Advertisement
फेस रिवीलिंग ने खींचा लोगों का ध्यान
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार सोशल मीडिया की नफरत ससुराल तक पहुंच गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है ससुराल वालों ने कमेंट्स पढ़ लिए, इसलिए चेहरा रिवील हो गया।' एक और ने लिखा, 'फाइनली घरवालों ने चेहरे पर घूंघट नहीं करवाया।' एक और ने लिखा, 'अब कंफर्टेबल होकर गा रही है।'एक यूजर ने कहा, 'वाह, बहुत सुंदर संगीत।' वहीं एक ने कहा, 'घूंघट वायरल होने का एक हुक था, यह काम कर गया। वैसे भी वह सुंदर है और उसकी आवाज भी बहुत अच्छी है।' बता दें कि अधिकतर लोगों ने दुल्हन के घूंघट को लेकर कमेंट किया।
संगीत के दौरान वायरल हुआ था पहला वीडियो
जान लें कि गाजियाबाद की गिटार वाली दुल्हन का नाम तान्या सिंह है, जो कि पेशे से एक असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। तान्या का वीडियो 30 नवंबर 2025 को संगीत के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। आसपास बैठी महिलाओं ने इस पल को अपने कैमरे में कैप्चर किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। तान्या समेत किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये साधारण-सा वीडियो उन्हें रातोंरात वायरल कर देगा।