जगमगाती रोशनियां, गूंजते जयकारे और चुनरी से सजे माता के दरबार... पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, कराची में हिंदुओं ने यूं मनाया जश्न- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सरहद पार लोग धूमधाम से नवरात्रि मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: नवरात्रि का पर्व भारत में नहीं, बल्कि सरहद पार भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पड़ोसी मुल्का पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ ऐसी झलकियां दिखी कि हर कोई हैरान रह गया है।

जी हां, इस बार पाकिस्तान से आई एक झलक ने इंटरनेट पर नफरत की हर दीवार को आस्था के रंगों से रंग दिया है। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही पाकिस्तान के एक मंदिर से ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाए कि यह कराची की कोई गली है या फिर भारत का कोई कोना।

कराची में गूंजा 'जय माता दी'!

इंस्टाग्राम पर @munji_galhiyun नामक हैंडल से वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरुआत में जगमगाती रोशनियां, गूंजते देवी के जयकारे और लाल-पीली चुनरी से सजे माता के दरबार का भव्य रूप नजर आ रहा है। नवरात्र पर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, हाथों में पूजा की थाली लिए कतार में खड़े लोग और मां के चरणों में शीश नवाते भक्त-पूरा माहौल किसी भव्य धार्मिक मेले जैसा जान पड़ता है।

पाकिस्तान से दृश्य देख हैरान हुए यूजर्स

यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई लिख रहा है कि ये देखकर यकीन ही नहीं होता कि यह सरहद के उस पार का दृश्य है। तो किसी ने कहा कि इबादत और आस्था का कोई मुल्क नहीं होता। वहीं कई भारतीय यूजर्स ने इस पर खुशी जताते हुए लिखा कि भक्ति का यह रंग बिल्कुल अपने वतन जैसा सुकून दे रहा है।

Advertisement

पिछले साल भी वायरल हुई थी क्लिप्स

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में नवरात्रि के जश्न की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हो। पिछले साल ही कराची से नवरात्रि उत्सव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई थीं।

यह भी पढ़ें: जब मेट्रो को स्पा रूम समझ बैठी महिला! बाथरोब पहने और टॉवल लपेटे स्किनकेयर रूटीन किया फॉलो, बगल बैठे यात्रियों की फटी रह गईं आंखें- VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड