जब मेट्रो को स्पा रूम समझ बैठी महिला! बाथरोब पहने और टॉवल लपेटे स्किनकेयर रूटीन किया फॉलो, बगल बैठे यात्रियों की फटी रह गईं आंखें- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने कुछ ऐसा किया कि हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। मेट्रो में बाथरोब पहने, सिर पर तौलिया लपेटे दाखिल हुई महिला ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, महिला ने बैग से क्रीम-सीरम निकालकर फेशियल तक शुरू कर दिया। ये अतरंगी वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की व्हाइट कलर का बाथरोब पहने, पैरों में स्लिपर और सिर पर टॉवल लपेटे मेट्रो कोच में बड़े आराम से बैठी है। उसका अंदाज ऐसा है मानो वो किसी 5-स्टार होटल के स्पा रूम में बैठी हो। सफर के दौरान ही वो अपने पर्स से ब्यूटी प्रोडक्ट्स निकालती दिखी। इसके बाद उनसे चेहरे पर स्किनकेयर रूटीन फॉलो किया। फिर आंखों के नीचे 'अंडर-आई पैच' लगाकर फोन चलाने लगी। लड़की के इस अंदाज को देखकर कोच में मौजूद यात्री दंग रह गए।
यात्रियों के चेहरे के रिएक्शन लूट रहे महफिल
इस बीच, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान लड़की की हरकत से ज्यादा उसके आसपास बैठे यात्रियों पर चलाया गया। बगल में बैठी महिलाएं कभी लड़की को तो कभी एक-दूसरे को हैरानी भरी निगाहों से देखती नजर आईं। एक महिला को
मानो अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ।
वीडियो को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज
इस वीडियो को @NCMIndiaa नामक एक्स हैंडल पर 9 अक्टूबर को शेयर किया गया है। वीडियो को महज एक दिन के भीतर 48k से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
Advertisement
दिल्ली नहीं, मुंबई मेट्रो का है माजरा!
यह पूरा नजारा मुंबई मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोग इसे रील्स और व्यूज बटोरने के लिए किया गया 'पब्लिसिटी स्टंट' बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मर्यादा और दूसरों की सुविधा का ख्याल रखना जरूरी है। खैर, इस पर आपकी क्या राय है बताना मत भूलिएगा।