VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए दुकान की छत पर जा पहुंचा सांड, भरभराकर टूटी टीन और धड़ाम से गिरा नीचे
Uttar Pradesh Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बारिश से बचने के लिए सांड दुकान की छत पर जा चढ़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे वहां से सुरक्षित हटाने की कोशिश की, लेकिन सांड धड़ाम से जमीन पर गिर गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण जिले के अलग-अलग हिस्सों से कहीं अजीबोगरीब तो कहीं डराने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो का पूरा सच?
बारिश से बचने के लिए छत पर जा पहुंचा सांड
चरथावल कस्बे में शुक्रवार को एक बेहद हैरान करने वाला वाकया हुआ। बारिश से बचने के लिए एक भारी-भरकम सांड सीढ़ियों के सहारे रोहाना तिराहे के पास स्थित एक दुकान की छत पर जा चढ़ा। छत पर इतने बड़े सांड को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय पशु प्रेमी सन्नी चौपड़ा और अन्य लोगों ने लाठियों और अन्य तरीकों से सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। इसी बीच सांड छत से खिसक कर टीन या सीमेंट की शेड पर आ गया। सांड का वजन इतना ज्यादा था कि शेड भरभराकर टूट गई और वह सीधे नीचे पानी से भरी जमीन पर आ गिरा।
वायरल हुआ वीडियो
राहत की बात यह रही कि नीचे खड़े लोग समय रहते पीछे हट गए, जिससे किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचा। सांड को भी ज्यादा चोट नहीं आई और वह गिरने के बाद आराम से चलता हुआ नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। यह घटना ग्रामीण भारत में छुट्टा पशुओं की समस्या को भी उजागर करती है।