VIRAL VIDEO: कपड़े उतारे, बाइक पर जूते मारे और फिर सड़क पर करने लगी डांस... नशे में चूर लड़की ने बीच सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावे के मुताबिक वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शराब के नशे में मर्यादा पर कर रही है।

Delhi Drunk Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई घटना चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में राजधानी दिल्ली का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़की बीच सड़क पर जमकर हंगामा करती और डांस करती हुई नजर आ रही है। दवा है कि नशे में है। इस घटना ने सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा दिया और इंटरनेट पर लोगों को बहस करने का एक नया मुद्दा दे दिया है।

क्या है इस 36 सेकंड के वीडियो में?

वायरल हो रहे 36 सेकंड के इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग का क्रॉप टॉप पहने एक लड़की सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें कर रही है। लड़की के हाथ में उसके जूते और एक प्लास्टिक का बैग है। वह सड़क पर नंगे पैर घूम-घूम कर डांस कर रही है। वीडियो में उसे वहां खड़ी बाइकों पर जूते मारते और लोगों से उलझते हुए भी देखा जा सकता है।
सड़क किनारे कचरा पड़ा है और वहां से गुजरने वाले लोग, स्कूटर और मोटरसाइकिल सवार रुक कर इस पूरे ड्रामे को हैरानी से देख रहे हैं। इस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सोशल मीडिया पर कैसा है लोगों का रिएक्शन?

यह वीडियो सामने आते ही कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसे लेकर लोगों की अलग-अलग और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
'X' पर एक अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हैरानी जताई और लिखा, "आखिर ये करने की क्या कोशिश कर रही है???"
अभिमन्यु सिंह नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि यह बदलता समाज है। अब महिलाएं भी ठीक उसी तरह सड़क पर नशे में हरकतें कर रही हैं, जैसा पहले सिर्फ पुरुष किया करते थे। कमेंट सेक्शन में लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे समाज के गिरते स्तर और मर्यादा का पतन मान रहे हैं।

मानसिक तनाव या सिर्फ नशा?

हालांकि वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना कब की है और लड़की ऐसा क्यों कर रही थी। कुछ लोगों ने यह भी चिंता जताई है कि लड़की शायद किसी गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही हो।

Advertisement

वजह चाहे जो भी हो, बीच सड़क पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने इंटरनेट पर तहलका जरूर मचा दिया है और यह वीडियो फिलहाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह जरूर पढ़ें: VIDEO: बेटे ने पहली बार क्लीन शेविंग करवाई, फिर देखना चाहता था रिएक्शन, बहन ने कर ली आंखे बंद लेकिन पिता ने जो किया वो हो गया VIRAL

Advertisement
Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड