VIRAL: जोरदार Happy New Year 2026, जब ट्रेन हॉर्न से गूंज उठा मुंबई का रेलवे स्टेशन; यात्रियों का जोश हाई; VIDEO
मुंबई में हर साल की तरह नए साल 2026 का स्वागत ट्रेन हॉर्न से किया गया। CSMT स्टेशन पर आधी रात को ट्रेनों के हॉर्न एक साथ यात्रियों ने तालियां बजाईं। ये मुंबई की परंपरा बन गई है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Mumbai Local Trains New Year: मुंबई ने नए साल 2026 का स्वागत अपने अनोखे अंदाज में किया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर ठीक आधी रात 12 बजे लोकल ट्रेनों के मोटरमैन ने एक साथ हॉर्न बजाया। इस सिन्क्रोनाइज्ड हॉर्न सैल्यूट से पूरा स्टेशन गूंज उठा। ये मुंबई की पुरानी परंपरा रही है, जो हर साल नए साल की शुरुआत में देखने को मिलती है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, यह यात्रियों और रेल कर्मियों के लिए खुशी का पल है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग 'हैप्पी न्यू ईयर' चिल्लाए, तालियां बजाईं और मोबाइल में वीडियो कैद किए।
मुंबईकरों ने बताया एनर्जी भरा पल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे 'मुंबई की असली स्पिरिट' कह रहे हैं। सेंट्रल रेलवे के ऑफिशियल हैंडल ने इस पल को शेयर कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। यात्रियों ने इसे भावुक और यादगार बताया। यह परंपरा मुंबई लोकल ट्रेनों से निभाई जाती है। नए साल की शुरुआत में यह साउंड यात्रियों को एकजुट करने का प्रतीक बना। मुंबईकरों ने इसे पॉजिटिव एनर्जी से भरा पल बताया।
यह परंपरा कितनी पुरानी है?
यह कोई नई बात नहीं है। CSMT पर नए साल की आधी रात को ट्रेनों के सिंक्रोनाइज्ड हॉर्न बजाने की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। रेलवे स्टाफ मिलकर इसे ऑर्गनाइज करते हैं। हर साल सैकड़ों लोग खास तौर पर इस पल को देखने और रिकॉर्ड करने आते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट वाले इस ऐतिहासिक स्टेशन पर यह नजारा मुंबई की जिंदगी और रेलवे की अहमियत को खूबसूरती से दिखाता है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां कई यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'रियल इंडिया कैप्चर्ड इन 1 मिनट', एक ने लिखा- '5-स्टार होटल में डांस नहीं, ट्रेन हॉर्न सुनकर खुशी' दूसरे ने कहा- 'गूजबंप्स! भारतीय रेलवे का यह क्रिएटिव तरीका सबसे बेस्ट न्यू ईयर सेलिब्रेशन है।' कुछ ने याद दिलाया कि समुद्री जहाज भी नए साल पर ऐसे ही हॉर्न बजाते हैं।