देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इसी महीने पटरी पर दौड़ेगी... इन शहरों के लोगों को नए साल पर मिली सौगात ; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि, पीएम मोदी जल्द उद्घाटन करेंगे। जानें कब दिखाएंगे हरी झंडी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vande Bharat Sleeper Train
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन | Image: X

Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का ऐलान कर दिया है। यह ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन 17-18 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है। अश्विनी वैष्णव ने घोषणा कर इसे नए साल पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा बताया। खासकर पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले यह रेल मंत्रालय की बड़ी पहल है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनी है और हाल ही में इसका हाई-स्पीड ट्रायल सफल रहा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल ऐसा रहा

  • ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन पर हुआ।
  • ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।
  • रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में परीक्षण पूरा हुआ।
  • वंदे भारत स्लीपर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं।

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। बोगी को पूरी तरह नया डिजाइन किया गया। ऊपरी सीट पर चढ़ने के लिए सीढ़ी को बेहतर बनाया गया है।  किराया की बात करें तो 3AC (खाने सहित) करीब 2,300 रुपये। 2AC वाली करीब 3,000 रुपये और 1AC वाली का किराया करीब 3,600 रुपये रहेगा।

तेज और आरामदायक बनेगी ट्रेन की यात्रा- वैष्णव 

रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह ट्रेन भारतीय रेलवे की आधुनिकता का प्रतीक है। वैष्णव ने बताया कि यह ट्रेन यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगी। इसके अलावा यह पहल पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत को जोड़ने में मददगार साबित होगी। यह घोषणा रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है। सरकार का दावा है कि वंदे भारत सीरीज देश की रेल व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ले जाएगी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच यह कदम राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। हालांकि, विपक्ष ने इसे चुनावी स्टंट बताया है, लेकिन रेल मंत्रालय ने इसे विकास कार्य करार दिया है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेयजल में पुलिस चौकी टॉयलेट का गंदा पानी, 12 मैयत के बाद टूटी नींद

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड