अपडेटेड 28 August 2024 at 14:27 IST
मुंबई की लड़की को 55 साल के पाकिस्तानी बिजनेसमैन से हुआ प्यार, किया निकाह... हनीमून के वीडियो VIRAL
मुंबई की रहने वाली लड़की को पाकिस्तान के बिजनेसमैन सलीम गौरी से प्यार हो गया। इनकी जोड़ी देख हर किसी का कहना यही है कि पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Tara Dhillon & Pakistani Businessman Salim: सीमा पार की प्रेम कहानियों ने पिछले कुछ समय में काफी सुर्खियों बटोरी हैं। फिर चाहे वह सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी हो या फिर अंजू और नसरुल्लाह की प्रेम कहानी। कोई अपने प्यार के लिए बॉर्डर के उस पार गया, तो कोई इस पार आया। ऐसा ही एक मामला फिर चर्चाओं में आया है।
मुंबई की रहने वाली एक लड़की का दिल पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन पर आ गया है। दोनों ने निकाह भी कर लिया। मामले में अनोखी बात दोनों के बीच का उम्र का फासला भी है।
चर्चाओं में तारा और सलीम की जोड़ी
दरअसल, मुंबई की रहने वाली लड़की तारा ढिल्लों को पाकिस्तान के बिजनेसमैन सलीम गौरी से प्यार हो गया। दोनों ने निकाह भी हो लिया। इनकी जोड़ी देख हर किसी का कहना यही है कि पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता।
सुर्खियां बटोरता हैं कपल
तारा और सलीम की उम्र में काफी अंतर नजर आता है। जहां तारा दिखने में काफी यंग हैं, तो वहीं सलीम की उम्र 55 साल के करीब बताई जा रही है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और पूरी दुनिया में घूमते हुए वीडियो पोस्ट करते रहता है।शादी के बाद उनके हनीमून का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे इनके इंस्टाग्राम पेज से ही शेयर किया गया था।
Advertisement
बताया ये भी जाता है कि तारा इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हैं। सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और CEO हैं। दुनियाभर में इनका कारोबार फैला है।
लोग करते हैं काफी ट्रोल
सोशल मीडिया पर कपल के कोई भी वीडियो या फोटो पोस्ट करते हुए लोग इन्हें काफी ट्रोल करते नजर आते हैं। कोई कहता है कि लड़की ने अपने पिता की उम्र के शख्स से शादी कर ली। तो कोई इसे पैसों का खेल बताता है। सोशल मीडिया पर दोनों चर्चाओं में बने रहते हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 August 2024 at 14:27 IST