VIRAL: मना करने पर भी नहीं मानी, प्यार से फूल दिया और मुस्कुराई... मुंबई ट्रैफिक की इस खूबसूरत कहानी ने लोगों के दिलों को छुआ; VIDEO
Viral Video: वीडियो में लड़की ने बड़ी ही मासूमियत से महिला को फूल दिया और पैसे लिए। उसकी प्यारी मुस्कान, सादगी ने लोगों के दिलों को छुआ। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज वायरल होने वाली ढेरो वीडियो में से कुछ ऐसी होती हैं, जो सीधा दिल को छू जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की ने लोगों को अपनी सादगी और मुस्कान से 'असली अमीरी' का मतलब समझा दिया। उसके अपने एक जेस्चर से यूजर्स का दिल जीत लिया। इस वीडियो ने लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर कर दिया है।
फूल खरीदना पसंद नहीं, फिर भी…
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर महक शाह ने शेयर किया। वीडियो में उन्होंने एक फूल बेचने वाली लड़की संग बातचीत शेयर की। महक ने बताया कि उन्हें फूल खरीदना पसंद नहीं है। इसके पीछे वजह बड़ी ही सिंपल और थोड़ी इमोशनल भी है। वो बताती हैं कि जब फूल कुछ समय बाद मुरझा जाते हैं, तो उन्हें अंदर से उदासी महसूस होती है।
देखने लायक थी चेहरे की मुस्कान
ऐसे में जब ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार के पास एक लड़की जब फूल लेकर आई, तो उन्होंने इन्हें लेने से मना कर दिया। लड़की तब भी उदास नहीं हुई। मना करने के बावजूद फूल बेचने वाली ने महक के हाथों में बड़े ही प्यार से एक फूल दे दिया। जब उससे इस की कीमत पूछी गई, तो लड़की ने प्यारी मुस्कान लिए कहा, "आपको जो देना है, दे दो।” जब महक ने उस लड़की को पैसे थमाए, तो उसके चेहरे पर आई खुशी देखने लायक थी।
वीडियो को शेयर करते हुए महक ने कहा कि लड़की ने उसका दिन बन गया। उन्होंने कहा, "यह आपके लिए एक संकेत है कि अगर आपको फूल पसंद नहीं भी हैं, तो भी उनसे फूल खरीदें क्योंकि इससे उन्हें खुशी मिलती है, भले ही यह आपके लिए कोई बड़ी बात न हो।" सोशल मीडिया पर फूल बेचने वाली और महिला के बीच बातचीत का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसे 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Advertisement
वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्यार लुटाया। एक ने लिखा, "भगवान उसकी मुस्कान कभी न छीनें।" दूसरे ने कहा, "यह आपके लिए एक रिमाइंडर है कि जिंदगी में चाहे कुछ भी हो, हमेशा मुस्कुराते रहें।" अन्य यूजर ने लिखा, "इस वीडियो में कुछ ऐसा है जो बहुत खूबसूरत है, कुछ ऐसा जिसे समझाया नहीं जा सकता। यह हमें फिर से लोगों की अच्छाई पर विश्वास दिलाता है।" कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी अजनबी की एक मुस्कान ही पूरे दिन को बेहतर बना सकती है।
यह भी पढ़ें: बेहूदगी की हद पार! पैसे नहीं देने पर आगबबूला हुई किन्नर, लड़की पर थूका गुटखा; VIDEO देख भड़के लोग