Delhi Metro: बेहूदगी की हद पार! पैसे नहीं देने पर आगबबूला हुई किन्नर, लड़की पर थूका गुटखा; VIDEO देख भड़के लोग
इन दिनों एक किन्नर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो पैसे नहीं मिलने पर इस कदर आगबबूला हो जाती है कि लड़की पर गुटखा थूक देती है। किन्नर की शर्मनाक करतूत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ट्रांसजेडर महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसने कथिततौर पर एक लड़की पर सिर्फ इसलिए गुटखा थूक दिया, क्योंकि उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया था।
वायरल हो रहे वीडियो में एक किन्नर अपनी हद पार करते नजर आ रही है। किन्नर पीछे से लड़की पर गुटखा थूक देती है, जिस पर वो भड़क उठती है। इतना ही नहीं, किन्नर ने उस पर वीडियो डिलीट करने का भी दबाव बनाया।
किन्नर ने बद्दुआ लगने का दिखाया डर
वीडियो में लड़की बताती है कि वो मेट्रो स्टेशन पर थी, जब एक ट्रांसजेंडर ने उसे पैसे के बदले आशीर्वाद देने की बात कही। लेकिन लड़की ने विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया। इसके बाद किन्नर ने उसे बद्दुआ लगने का डर दिखाया। हालांकि, लड़की ने कहा कि कोई बात नहीं, आप जाओ।
पैसे नहीं मिले तो लड़की पर थूका गुटखा
आगे लड़की एस्केलेटेर के पास खड़ी होकर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है, तभी वो किन्नर पीछे से आकर उसके सिर पर गुटखा थूक देती है। उसकी ये शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद हो जाती है।
Advertisement
वीडियो में रिकॉर्ड हुई शर्मनाक करतूत
आगबबूला हुई लड़की चेहरा पोंछते हुए कहती है कि आपने जो मुझ पर थूका है वो सब रिकॉर्ड हो गया है। अब मुंह क्यों छिपा रहे हो। ये वीडियो वायरल होगा। एक दूसरी वीडियो में किन्नर लड़की पर रिकॉर्डिंग डिलीट करने का दबाव बनाती दिख रही है। ऐसे में कुछ लोग बीच-बचाव कर लड़की का पक्ष लेते हैं।
इस वीडियो को @SurajKrBauddh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है।
Advertisement
वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा
कमेंट सेक्शन में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और इस बेहूदगी के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन लोगों की तरफ से होने वाली परेशानी सिर्फ़ उन्हें दुख नहीं पहुंचाती, बल्कि उन्हें जख्म भी देती है। मेरे और मेरे दोस्तों के पास इन लोगों की वजह से बहुत सारे दर्दनाक अनुभव हैं। काश यह सब बंद हो जाए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या मेट्रो ट्रेनों में CISF और रेलवे ट्रेनों में RPF कार्रवाई करेगी??? ट्रांसजेंडर लोगों की वजह से ट्रेनों और मेट्रो ट्रेनों में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस (CISF और RPF) कोई कार्रवाई नहीं करती है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह उत्पीड़न और गैरकानूनी है।'