VIRAL VIDEO: गुजरात में चल रही थी Census 2026 की ट्रेंनिंग, तभी ऑडिटोरियम में घुस गए 'बजरंगबली', महिला की सिटी पिटी गुम फिर...

Monkey Viral Video: शिक्षकों के लिए 2026 की जनगणना की ट्रेनिंग चल रही थी, तभी ऑडिटोरियम में एक लंगूर 'बिन बुलाए मेहमान' की तरह पहुंच गया।

Follow : Google News Icon  
monkey-interrupts-census-2026-workshop-in-gujarat-causes-chaos-leaves-internet-amused viral-video
गुजरात वायरल वीडियो | Image: X

Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो हैरानी के साथ-साथ चेहरे पर मुस्कान भी ले आते हैं। हाल ही में गुजरात से एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। यहां शिक्षकों के लिए 2026 की जनगणना की ट्रेनिंग चल रही थी, तभी ऑडिटोरियम में एक लंगूर 'बिन बुलाए मेहमान' की तरह पहुंच गया।  दिलचस्प बात यह रही कि वह बिना कोई नुकसान पहुंचाए आराम से लोगों के बीच बैठा रहा।

क्या है पूरा मामला?

यह अनोखी घटना गुजरात के डांग जिले की है। वघई स्थित कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों के लिए जनगणना को लेकर तीन दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा था। 21 मई को जब यह सेशन चल रहा था, तभी अचानक एक लंगूर ट्रेनिंग हॉल के बीचों-बीच आ गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूर बिल्कुल शांत और बेफिक्र था। वह बड़े आराम से ऑडिटोरियम में मौजूद महिला प्रतिभागियों के बीच जाकर बैठ गया। अचानक लंगूर को देखकर कुछ शिक्षक पहले तो थोड़ा घबरा गए, लेकिन जब उन्होंने देखा कि वह कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, तो पूरे हॉल में हंसी गूंज उठी।
लंगूर करीब 5 मिनट तक हॉल में रुका। इस दौरान न तो उसने किसी पर हमला किया और न ही किसी ने उसे भगाने या परेशान करने की कोशिश की। इसके बाद वह शांति से बाहर निकलकर पास के जंगल में चला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मजेदार वीडियो को ट्रेनिंग में मौजूद गौरांग पटेल नाम के एक शिक्षक ने फेसबुक पर शेयर किया। वहीं, एक्स (X) पर इसे 'Ghar Ke Kalesh' नाम के हैंडल से 22 मई को पोस्ट किया गया, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इंसान और जानवर के बीच तालमेल और शांति का यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। डांग जैसे जंगली इलाकों में वन्यजीवों और इंसानों की जिंदगी का यूं आपस में टकराना आम बात मानी जाती है।

Advertisement

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन्स

वीडियो देखकर इंटरनेट की जनता खूब मजे ले रही है और तरह-तरह के कमेंट्स कर रही है।

"ये तो इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी करने आया है।" "महिलाओं के साथ बैठा है, ये बंदर बहुत बहादुर है।"
"ये सोच रहा है कि, हमारी भी गिनती होगी क्या?"
कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए इसे जनगणना ड्यूटी पर लंगूर की "गेस्ट अपीयरेंस" भी बताया।

Advertisement

यह घटना दिखाती है कि अगर जानवर को छेड़ा न जाए, तो वह भी इंसानों के बीच शांति से रह सकता है। इस लंगूर ने अपनी 'मासूम' एंट्री से एक सीरियस सरकारी ट्रेनिंग को सबके लिए यादगार बना दिया।

यह जरूर पढ़ें:  सीवर लाइन के गड्ढे में मजदूर पर अचानक गिरा मिट्टी का चट्टान - VIDEO

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड