अपडेटेड 9 June 2025 at 23:42 IST
VIRAL : हनुमान भक्त भाई मुन्ना के अंतिम संस्कार के समय पहुंचा लंगूर, लोग बोले- चमत्कार; हनुमान जी पधारे...
VIRAL : चिता पर लेटे शख्स को चूमा, फिर बैठा रहा वहीं! हनुमान भक्त मुन्ना सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचा लंगूर।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

VIRAL VIDEO: प्रेम एक ऐसा शब्द है, ऐसी भावना है, जो किसी रिश्ते को खास बना देती है। प्रेम सीमाओं से परे होता है, इंसान और इंसान के बीच भेद नहीं करता है, इंसान और जानवरों के बीच भेद नहीं करता है, वो तो बस एक भावना है जो एक-दूसरे के प्रति होती है। ऐसी ही इंसान और जानवर के बीच प्रेम की कहानी झारखंड के देवघर से सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
देवघर के ब्रह्मासोली गांव में मुन्ना सिंह नाम के युवक का निधन हो गया जो हनुमान जी के परम भक्त थे। उनके निधन के बाद जब गांव वाले उनके पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाने लगे तभी वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और इंसान और जानवर के प्रेम की बात दोहराने लगा।
लंगूर ने शख्स के माथे को चूमा और शव से लिपट गया
ब्रह्मासोली गांव में मुन्ना सिंह की मृत्यू के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान की ओर ले जाने लगे तभी वहां एक लंगूर आया और मुन्ना सिंह के शव के पास बैठ गया। पहले तो लंगूर ने मुन्ना सिंह के चेहरे से कपड़ा हटाया और फिर उनका माथा चूमा। उसके बाद लंगूर उनके सीने से लिपट गया। लंगूर को ऐसा करता देख वहां मौजूद हर शख्स हैरत में पड़ गया। लंगूर का मुन्ना सिंह के प्रति ये व्यवहार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Advertisement
चिता ठंडी होने तक श्मशान में बैठा रहा लंगूर
लंगूर यहीं नहीं रुका वो मुन्ना सिंह के पार्थिव शरीर के साथ श्मशान तक गया और उनकी चिता के पास जाकर बैठ गया। मानो कह रहा हो कि इन्हें क्यों जला रहे हो। मुझे इनके पास ही रहना है। इसके बाद लोगों ने लंगूर को चिता से दूर किया और फिर मुखाग्नि दी। लोग धीरे-धीरे वापस अपने घरों को चले गए लेकिन वो लंगूर चिता ठंडी होने तक चिता के पास ही बैठा रहा। इस लंगूर को जिसने भी देखा उसकी आंखे नम हो गई।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 June 2025 at 23:07 IST