अपडेटेड 8 January 2026 at 16:09 IST

Monalisa: मोनालिसा का नया गाना रिलीज, 'दिल जानिया' में स्मार्थ मेहता संग रोमांटिक अंदाज में दिखी 'वायरल गर्ल', केमिस्ट्री पर दिल हारे फैंस

Monalisa: मोनालिसा भोसले का दूसरा नया गाना 'दिल जानिया' रिलीज हुआ है। इसमें वो स्मार्थ मेहता संग इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Monalisa New Song Dil Jania Release
Monalisa New Song Dil Jania Release | Image: yt/grab

Monalisa: 'महाकुंभ' मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले रातों-रात स्टार बन गई हैं। जब वो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं तब उनकी कत्थई आंखों के दीवाने उन्हें खोजते हुए प्रयागराज के कुंभ मेले तक पहुंच गए थे। इसके बाद वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका नया गाना 'दिल जानिया' रिलीज हो गया है।

मोनालिसा का नया म्यजिक वीडियो 'दिल जानिया' उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसमें उनकी अदाएं, एक्सप्रेशन और रोमांटिक अंदाज काफी इंप्रेसिव है। गाने में मोनालिसा एक्टर स्मार्थ मेहता संग इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। स्मार्थ के साथ मोनालिसा की ऑन स्क्रीन जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।

स्मार्थ और मोनालिसा की जच रही केमिस्ट्री

रोमांटिक ट्रैक में मोनालिसा का स्क्रीन प्रेजेंट काफी शानदार लग रहा है। उन्हें देखकर कहना है मुश्किल है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अभी अपने पैर जमाना शुरू ही किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब जच रही है। गाने में मोनालिसा का बोहो लुक भी देखने को मिला, जो उनकी पर्सनैलिटी पर काफी सूट कर रहा है।

मोनालिसा की तारीफ कर रहे लोग

'दिल जानिया' गाने को देखने के बाद फैंस मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कौन कहता है गरीब पढ़ी-लिखी को एक्टिंग नहीं आती है, सिर्फ सोच और समझ का फर्क होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, उसने बहुत अच्छा काम किया है। बहुत प्यारी लग रही हैं। दोनों कलाकार गाने में शानदार लग रहे हैं। दोनों को और प्रोजेक्ट मिलने चाहिए।' एक ने लिखा, 'मोनालिसा की एक्टिंग लाजवाब है।' एक और ने लिखा, 'मोनालिसा की एक्टिंग बहुत अच्छी है।' एक अन्य ने लिखा, 'मोनालिसा किसी हिरोइन से कम नहीं है, नेचुरल ब्यूटी है।' वहीं लोगों ने स्मार्थ मेहता के काम को भी सराहा।

Advertisement

लैसल राय ने गाया 'दिल जानिया'

'दिल जानिया' गाने को लैसल राय ने गाया है, जबकि गगनदीप ने इसके बोल लिखे हैं। वहीं गाने के कंपोजर राजा हरभजन सिंह हैं और इसका डायरेक्शन रिदम संध्या ने किया है।

उत्कर्ष सिंह संग आया था पहला म्यूजिक वीडियो

बता दें कि इससे पहले मोनालिसा उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'तेरी मेरी कहानी...', फैन की डिमांड पर Ranu Mondal ने फिर गुनगुनाया गाना, बदहाली ने खींचा ध्यान; लोग बोले- बहुत बुरा लग रहा

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 16:09 IST