VIRAL VIDEO: शराब पी, डांस किया और सेल्फी ली... जब युवकों ने ट्रेन कोच को बना दिया BAR, भड़के नेटिजंस बोले- यात्रा पर बैन लगाओ

एक युवक ने अपने दोस्तों संग ट्रेन के एसी कोच में दारू पार्टी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के भीतर से आए दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लड़ाई-झगड़े, कभी डांस तो कभी नौटंकी के क्लिप्स खूब सर्कुलेट होते हैं। लेकिन इस बार ट्रेन की एसी कोच से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शराब का सेवन किया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच में 3-4 युवक सफर कर रहे हैं। इस दौरान सभी दारू पार्टी के मूड में नजर आए। सभी निचली सीट पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक शख्स चलती ट्रेन में शराब को एक बोतल से दूसरी में उडेलता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, उसके साथी भी इस हरकत में शामिल हैं। इनमें से एक भी ऐसा नहीं था जो उसे ऐसा करने से रोक सके।

ट्रेन में चली दारू पार्टी

पर्दे के पीछे छिपा युवक शराब को एक बोतल से दूसरी में डालता दिख रहा है। जबकि उसके दोस्त पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। क्लिप में नमकीन का पैकेट भी दिखाई दे रहा है, जिसे वो शराब के साथ चखने के रूप में खाने वाले हैं।

AC कोच में खुलेआम बनाई कॉकटेल

इस वीडियो को @pintukumargrd556 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं @JharkhandRail ने इसी क्लिप को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'जब ट्रेनें बार बन जाती हैं: क्या कोई देख रहा है? पिंटू कुमार कुछ लड़कों के साथ एक AC कोच में चढ़े, खुलेआम कॉकटेल मिला रहे थे, रील बना रहे थे और ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे नियम लागू ही नहीं होते।'

Advertisement

आगे लिखा गया है, 'अगर ये रिजर्व्ड कोच में हो रहा है, तो इससे उन यात्रियों को क्या मैसेज जाता है जो अपने टिकट के पैसे देते हैं और सुरक्षित, शांतिपूर्ण यात्रा की उम्मीद करते हैं? अधिकारियों को इसमें शामिल लोगों की पहचान करनी चाहिए और सही कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को आम बात बनने से रोकने का एकमात्र तरीका जवाबदेही है।' इसके साथ ही भारतीय रेलवे को टैग किया गया है।

रेलवे सेवा ने दी प्रतिक्रिया

रेलवे सेवा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रतिक्रिया दी है। रेलवे ने कमेंट कर लिखा, 'इस मामले की सही जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए, कृपया ये जानकारी दें: PNR / UTS नंबर, घटना की तारीख और समय, सबसे पास के स्टेशन का नाम और अपना मोबाइल नंबर। मामले का तेजी से समाधान पाने के लिए, आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी दर्ज कर सकते हैं।'

Advertisement

‘ऐसा जुर्माना ठोको की भविष्य में जुर्रत न कर पाए’

वहीं कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'इन पर ऐसा जुर्माना लगाओ कि भविष्य में कोई ट्रेन के भीतर शराब पीने की जुर्रत न कर पाए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सिर्फ @RPF_INDIA द्वारा नियमों और कानूनों को सख्ती से लागू न करने के कारण ही ऐसा हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'नियम, कानून और नैतिकता अब सिर्फ किताबों में ही रह गए हैं, भारतीयों के स्वभाव में नहीं बसे हैं।'

यह भी पढ़ें: 8 साल के बच्चे को पिता ले गया क्लब, अर्धनग्न कपड़े में डांसर को देख बेटे से करवाया कुछ ऐसा; नेटिजंस का फूटा गुस्सा, VIDEO VIRAL
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड