8 साल के बच्चे को पिता ले गया क्लब, अर्धनग्न कपड़े में डांसर को देख बेटे से करवाया कुछ ऐसा; नेटिजंस का फूटा गुस्सा, VIDEO VIRAL
इन दिनों एक पिता का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चे को क्लब लेकर गया। यहां उसने बच्चे से डांसर पर पैसे भी उछलवाए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन इन दिनों एक पिता का शर्मनाक वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है जिसमें वो बच्चे को क्लब लेकर गया। यहां वो बच्चे को न सिर्फ नाइट क्लब ले गया, बल्कि उससे डांसर पर पैसे भी उछलवाए। नेटिजंस ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर 8 से 9 साल का एक बच्चा अपने पिता के साथ नाइट क्लब में नजर आ रहा है। क्लब में एक डांसर परफॉर्म कर रही है। इसी दौरान पिता बच्चे को कुछ पैसे थमाता है और उसे डांसर को देने के लिए कहता है।
पिता के कहने पर बच्चे की हरकत
क्लिप में देखा जा सकता है कि बच्चा पिता के कहने पर पैसे डांसर के ब्लाउज में रख देता है। इसके बाद पिता के इशारे पर वो दोबारा भी ऐसा ही करता है। वीडियो में बच्चा कुछ असहज भी दिखाई देता है।
वीडियो देख भड़के यूजर्स
हैरानी की बात ये है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की है और बच्चे को क्लब ले जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Advertisement
गलत परवरिश- भड़के नेटिजंस
इस वीडियो को @india4rise नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इस आदमी को शर्म आनी चाहिए, ऐसा काम करने के लिए वो अभी बच्चा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मजाक नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पिता का गलत व्यवहार और गलत सीख।' एक ने कमेंट किया, 'इसे अभी से अय्याश बना रहा, हद है।' एक और ने लिखा, ‘वो उसे बहुत ही गलत परवरिश दे रहा है।’