फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां, ऊपर गुब्बारे और दिल वाला सफेद चादर... ट्रेन के AC फर्स्‍ट में सजी 'सुहागरात की सेज', VIDEO देख रेलवे ने क्या कहा?

ट्रेन की एक फर्स्ट एसी कोच का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें एक शख्स ने अपनी पार्नटर को सरप्राइज देने के लिए केबिन की ऐसी सजावट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेन के 1एसी कोच के एक केबिन का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे हनीनून सुइट की तरह सजाया गया है। ये फर्स्ट एसी कूपे किसी लग्जरी ‘हनीमून सुइट’ से कम नहीं लग रहा।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन को गुलाब के फूलों, गुब्बारों और रोमांटिक स्टाइल में लिखे आई लव यू से शानदार तरीके से सजाया गया है। नीचे फर्श को गुलाब की पंखुड़ियों से ढक रखा है। इस केबिन को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। नेटिजंस इसे 'चलता-फिरता हनीमून सुइट'  बता रहे हैं।

कोच को बना डाला ‘हनीमून सुइट’ 

वीडियो को @Madan_Chikna नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें केबिन की जमीन से लेकर दीवारों और सीलिंग तक खूब सजावट हो रखी है। इतना ही नहीं, केबिन के अंदर रखे बिन को गुलदस्ते का रूप दिया गया है। पूरा केबिन मनमोहक और आकर्षित लग रहा है।

पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए की सजावट

बताया जा रहा है कि ये पूरी सजावट एक पैसेंजर अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए की थी। जहां एक और सोशल मीडिया पर सजावट की प्रशंसा हो रही है, तो दूसरी तरफ इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।  

Advertisement

टिकट चेकर हुआ सस्पेंड

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि रेल मंत्रालय के मुताबिक, 6/7/26 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक कपल ने अपने फर्स्ट AC कूपे को सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर को निजी तौर पर हायर किया था। कोच में डेकोरेटर का प्रवेश अनधिकृत था और इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है। 

रेलवे ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी (टिकट चेकर) को सस्पेंड कर दिया है और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: शिमला में वीर को मिली 'गर्लफ्रेंड', मगर किस्मत ने पलटी बाजी; कुछ ही देर में हो गया 'ब्रेकअप'! VIRAL VIDEO देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड