'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे...', PM मोदी के संबोधन के बाद X पर आई मीम्स की बाढ़
प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे मीम्स एक्स पर तैर रहे हैं, जिन्हें देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

PM Modi addresses Nation Viral Memes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ जीएसटी 2.0 के बारे में बात की। कल से लागू हो रही GST की नई दरें के फायदे गिनवाए। यही नहीं, उन्होंने Next Gen GST Reform को GST बचत उत्सव कहा।
जान लें कि सोमवार, 22 सितंबर 2025 से देश में GST की नई दरें लागू हो जाएंगी। दो टैक्स स्लैब लागू होंगे जिससे वस्तुएं और सेवाएं सस्ती होंगी। इसके तहत गरीब और मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।
सभी का मुंह मीठा होगा- PM मोदी
पीएम मोदी नेकहा कि त्योहारों के मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है। इससे लोगों को बचत करने का मौका मिलेगा। वह अपनी पसंदीदा चीजें भी खरीद पाएंगे और इससे गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा।
सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार
प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का मीम्स की दुनिया में पहले से इंतजार चल रहा था। मीमरों ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। ऐसे-ऐसे मीम्स एक्स पर तैर रहे हैं, जिन्हें देख आप दंग के साथ लोटपोट हो जाएंगे। लोग #PMNarendraModi #PMModi हैशटैग के साथ फनी मीम्स शेयर करते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
एक यूजर ने लिखा, 'GST 2.0 का स्वागत है, जहां कीमतें तो कम हुईं, लेकिन सवाल भी उठे! नया नॉर्मल - '10 वाले बिस्किट का पैकेट कितने का है जी'? #gst2point0 #gst2 #GSTReform'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'शुक्रिया मोदी जी। जीएसटी की दरें कम करके आपने हमें जो 'जीएसटी बचत उत्सव' दिया है, उसके लिए जो आप पिछले 10 सालों से हम दे रहे थे। एक ही तो दिल है। कितनी बार जीतोगे?'
Advertisement