PM मोदी ने GST बचत उत्सव का किया ऐलान, कहा- नई दरें लागू होने से हर परिवार की बढ़ेंगी खुशियां

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए सोमवार से लागू होने जा रही जीएसटी 2.0 व्यवस्था और नई टैक्स दरों पर बात की। उन्होंने बताया कि GST कट का फायदा हर किसी को मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pm Modi
Pm Modi | Image: x

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 21 सितंबर को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने सोमवार से लागू होने जा रही जीएसटी 2.0 व्यवस्था और नई टैक्स दरों पर बात की। पीएम ने कहा कि कल से बचत उत्सव चालू होने जा रहा है जिसका फायदा हर किसी को मिलेगा। त्योहार के मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल सूर्य उदय के साथ ही GST लागू होगा। कल से बचत उत्सव चालू होने जा रहा है। इससे आपकी बचत बढ़ेगी जिससे की आप अपनी चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। सभी को बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा।

त्योहार के मौसम में सभी का मुंह मीठा- PM

उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा और देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं सभी देशवासियों को इस बचत उत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। 

कल से  GST सुधार लागू होंगे- PM मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, 'शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि कल से शुरू हो रहा है, आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से, देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। कल, नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे। यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीजें ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा। 

Advertisement

'देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी'

उन्होंने आगे कहा, 'देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को इस बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये कारोबार को और आसान बनाएंगे और निवेश को और आकर्षक बनाएंगे। जब साल 2017 में भारत ने GST सुधारों की ओर कदम बढ़ाया तो एक नया इतिहास रचने की शुरूआत हुई थी। दशकों तक देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझी हुई थी। हमारे देश में दर्जनों टैक्स थे। उस वक्त बहुत सी रुकावटे थीं। टैक्स और टोल के जंजाल की वजह से लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग टैक्स के जाल की वजह से कई परेशानियां होती थी।' 

नए GST सुधार क्यों किए जा रहे लागू? 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपने 2014 में हमें अवसर दिया तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनाया। सबको साथ लेकर, आज़ाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गया। केंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ। एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ। सुधार एक सतत प्रक्रिया है। जब समय बदलता है, जब देश की जरूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसीलिए ये नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे यानी रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी। अब घूमना-फिरना सस्ता हो जाएगा क्योंकि ज्यादातर होटलों पर से GST कम कर दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन से ही GST की नई दरें होंगी लागू, अब वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार- PM मोदी

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड