परिवार ने ट्रेन को बना दिया शादी वाला घर, पूरा रेलवे कोच किया बुक; वेडिंग सेलिब्रेशन का धांसू VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार ने शादी में जाने के लिए ट्रेन की पूरी एक कोच बुक कर ली। वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: भारतीय शादी अक्सर ही बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। यहां शादी के लिए महीनों भर से तैयारियां शुरू हो जाती है। इसके लिए रिश्तेदारों का हुजूम, ठहाकों की गूंज और चारों तरफ खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इतना ही नहीं, शादी को यादगार बनाने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। लेकिन इस बार शादी को यादगार और यूनिक बनाने का एक ऐसा अनोखा तरीका चुना कि देखने वाले भी हैरान रह गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मारवाड़ी परिवार ने शादी में शरीक होने के लिए ट्रेन की पूरी एक कोच ही बुक कर ली। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो ट्रेन कोई शादी का जुलूस बन गया हो। जैसे ही परिवार ट्रेन में सवार हुआ, पूरा का पूरा कोच पार्टी हॉल में तब्दील हो गया। क्या बच्चे, क्या जवान और क्या बूढ़े, सभी मौज-मस्ती में झूमने लगे।

डांस, मस्ती और हंसी-ठिठोली का सिलसिला शुरू 

वीडियो में पूरा परिवार म्यूजिक की धुन पर थिरकते नजर आ रहा है। इसी के साथ सभी का डांस, मस्ती और हंसी-ठिठोली का सिलसिला शुरू हो गया। इतना ही नहीं, ट्रेन की कोच को फूलों की माला से सजाया गया। साथ ही, स्वागत का बड़ा-सा पोस्टर लगाया गया। इसके बाद परिवार की असली मस्ती शुरू हो गई।

ब्राइड टू बी ने काटा केक

वायरल हो रहे वीडियो में पूरा परिवार नाचते और तालियां बजाते दिखाई दिया। वहीं कुछ लोग बच्चों के साथ खेल-खेल में झूमते दिखे। इसके अलावा बीच में ब्राइड टू बी यानी होने वाली दुल्हनिया केक काटती नजर आई, जबकि पूरा परिवार उसके चारों तरफ खुशी से घेरा बनाए खड़ा दिखा। परिवार और रिश्तेदारों से भरी ये ट्रेन इंटरनेट पर धूम मचा रही है।

Advertisement

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

वीडियो को @Ananth_IRAS नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब मारवाड़ी शादी की बारात रेलवे का एक पूरा कोच बुक करती है!' वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

लोग बोले- आइडिया कमाल का है

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेन में शादी का कोच बुक करने वाला आइडिया कमाल का है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय शादियों में ऐसा जुनून ही तो चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सादगी भले ही कम हो, लेकिन जश्न का ये स्तर देखकर कोई भी कह सकता है-जब भारतीय शादी मनाते हैं, तो ट्रेन भी डांस फ्लोर बन जाती है!'

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाल नोंचे, गिरा-गिराकर मारा... ट्रेन में भिड़ी दो महिलाएं, ऊपर की सीट पर बैठे युवक को भी नहीं बख्शा; तमाशे का VIDEO VIRAL

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड