VIRAL VIDEO: ऑफिस में काम में मशगूल था शख्स, तभी डेस्क के नीचे दिखा इतना बड़ा सांप, फूले हाथ-पांव; फिर...

वीडियो में सांप डेस्क के नीचे सांप दुबका हुआ नजर आ रहा है। उसे यूं अचानक देख शख्स की हाथ-पांव फूल जाते हैं। वीडियो में उसकी घबराहट साफ तौर पर झलक रही है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सांप की गिनती खतरनाक जानवरों में होती है, जो एक पल में किसी को भी मौत की नींद सुला सकता है। यही वजह है कि सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऑफिस में डेस्क के नीचे एक विशालकाय सांप नजर आ रहा है। वीडियो देख लोगों की रूंह कांप उठी। इस वीडियो को अमेरिका के एक इंफ्लुएंसर ने शेयर किया।

वीडियो में सांप डेस्क के नीचे सांप दुबका हुआ नजर आ रहा है। उसे यूं अचानक देख इंफ्लुएंसर के हाथ-पांव फूल जाते हैं। वीडियो में उसकी घबराहट साफ तौर पर झलक रही है।

डेस्क के नीचे दुबका मिला सांप

मामला कोलोराडो का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ‘मिरेकल मैन कैश’ के नाम से मशहूर एक कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो को शेयर किया। जिसमें उसने बताया कि ऑफिस में जब वो अपने काम में मशगूल था, तभी डेस्क के नीचे सांप दुबका हुआ पाया। वीडियो में देखने मिल रहा है कि डेस्क के पास इतना बड़ा सांप देख वो हैरान हो जाता है और कहता है, "ओह माय गॉड, देखो ये क्या है। मैं ऑफिस में काम कर रहा था, तभी ये अंदर आ गया।

देखते ही खड़े हो गए रोंगटे

इस दौरान शख्स थोड़ा घबराया नजर आ रहा है। फिर भी वो सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि ऑफिस की दीवार के नीचे से रेंगते हुए सांप स्लाइडिंग ग्लास दरवाजे की तरफ बढ़ता है। तब शख्स कहता है, "शाबाश, बाहर निकलो।" थोड़ी देर में सांप दरवाजे से बाहर निकल जाता है।

Advertisement

पहले तो शख्स को लगा कि यह जहरीला रैटलस्नेक हो सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे बताया कि यह बुल स्नेक है, जो जहरीला सांप नहीं होता और यह कोलोराडो में आम तौर पर पाया जाता है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर ढेरों लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स भी किए। कोई मजे लेते आया तो किसी ने इसे डरावना बताया।

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

एक शख्स ने लिखा, "सुंदर बुल स्नेक। ये आपको चोट नहीं पहुंचाएगा। यह सौभाग्य की बात है।" दूसरे शख्स ने कहा, "यह बहुत डरावना है।" एक यूजर ने लिखा, "उसे न मारने के लिए धन्यवाद!" अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा, "अब यह उसका ऑफिस है! उसे उसकी अपनी डेस्क और छोटी सी कुर्सी दिलवा दो!"

यह भी पढ़ें: दादी ने तो दिन बना दिया... ऐश्वर्या राय के 'कजरा रे' पर किया ऐसा शानदार डांस, अदाओं से हर किसी को बनाया दीवाना; VIDEO

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड