VIRAL: 'भाई, बीवी को बिना बताए निकला हूं...', टोल प्लाजा पर जाकर शख्स ने कही ऐसी बात, कर्मचारी भी हुए हैरान; लोटपोट कर देगा VIDEO

Viral Video: एक शख्स टोल प्लाजा पर पहुंचकर एक शख्स ऐसी बात कहता है, जिसे सुन वहां मौजूद कर्मचारी हैरान हो जाते हैं। बाद में वो उसका साथ भी देते हैं। ये मजेदार वीडियो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
टोल प्लाजा का वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर टोल प्लाजा पर एक मजेदार घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो में एक शख्स टोल बूथ पर पहुंचता है और टैक्स देने से बचने के लिए ऐसी बात कहता है कि टोल कर्मचारी भी हैरान रह जाते है। फिर आगे जो होता है उसने इस वीडियो को और मजेदार बना दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार लेकर टोल प्लाजा के पास पहुंचता है। वो गेट तक जाने से पहले ही अपनी गाड़ी रोक देता हैं। इसके बाद हॉर्न बजाने लगता हैं, जिससे टोल पर मौजूद कर्मचारी उसकी तरफ देख सकें।

शख्स की बात सुन हैरान हुए कर्मचारी

इसके बाद टोल प्लाजा पर काम कर रहा कर्मचारी वहां आता है और उससे पूछता है कि समस्या क्या है? इस पर शख्स अपनी दुविधा बताते हुए कहता है कि मैं घर से बीवी को बिना बताए चुपचाप निकला हूं। उसकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरता है, तो पत्नी के फोन पर मैसेज जाता है। वह कहना चाहता है कि अगर पत्नी को इस ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल गई तो उसका राज खुल जाएगा। 

फिर दिया साथ

ये सुन टोल कर्मचारी पहले तो थोड़ा हैरान हो जाता है। फिर वो मुस्कुराकर कहता है कि लाइट ऑफ कर दो, लोकल में निकाल देंगे। ये सुन शख्स खुश हो जाता है और उसे थैंक यू कहता है। शख्स ने आगे कहा, "एक दिन तुम भी अपनी बीवी से चुपके से निकलोगे न तो भगवान साथ देगा तुम्हारा।"  

Advertisement

वीडियो को flirting.buzz नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं।

वायरल वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "आदमी हमेशा एक-दूसरे की तकलीफ समझते हैं।" दूसरे ने कहा, "इसे कहते हैं 'खतरों के खिलाड़ी- टोल बूथ से बचना ही असली स्टंट है।" अन्य यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "अब तो पूरी दुनिया को पता चल गया।" एक और यूजर ने कहा, "बीवी का इतना खौफ है कि बस नाम लो काम हो जाता है।"

Advertisement

यह भी पढे़ं: चाय, चाय, चाय... फ्लाइट में हुई देरी, तो मजे करने लगे यात्री, Video देखकर आप भी कहेंगे- “वाह बेटे मौज कर दी”

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड