अपडेटेड 17 March 2026 at 11:32 IST

चाय, चाय, चाय... फ्लाइट में हुई देरी, तो मजे करने लगे यात्री, Video देखकर आप भी कहेंगे- "वाह बेटे मौज कर दी"

Funny Viral Video: फ्लाइट का लेट होना किसी के लिए भी झुंझलाहट भरा हो सकता है, लेकिन इन यात्रियों ने इसे मस्ती का मौका बना दिया। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिल जीत रहा है और हर कोई इसे देखकर मुस्कुरा रहा है।

Follow : Google News Icon  
viral video passengers had fun when their Guwahati to Delhi flight was delayed for 5 hours
Viral Video | Image: twitter

Flight Passengers Funny Video:  अक्सर जब फ्लाइट लेट हो जाती है, तो यात्रियों का मूड खराब हो जाता है। घंटों इंतजार करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है।

गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट करीब 5 घंटे लेट हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि लोग परेशान हुए होंगे, गुस्सा किया होगा। लेकिन यहां तो मामला बिल्कुल उल्टा था। यहां मौजूद यात्रियों ने इस आपदा को अवसर में बदलकर खूब मौज-मस्ती की।

देरी को बनाया मस्ती का मौका

फ्लाइट लेट होने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। लेकिन नाराज होने की बजाय उन्होंने इस समय को मस्ती और एंटरटेनमेंट में बदल दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मजेदार अंदाज में “चाय, चाय, चाय…” बोलते हुए माहौल बना रहे हैं। तो चाय के बाद अलग-अलग तरह की मिमिक्री करते हुए नजर आए। उनकी आवाज और अंदाज इतना मजेदार है कि बाकी यात्री भी हंसने लगते हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि “देरी को भी मजेदार बना दिया” तो वहीं कहा “वाह बेटे, मौज कर दी!”

कई यूजर्स ने लिखा कि अगर हर कोई ऐसी पॉजिटिव सोच रखे, तो छोटी-छोटी परेशानियां भी आसान लगने लगती हैं।

Advertisement

लोगों को मिल रहा पॉजिटिव मैसेज

इस वीडियो से एक अच्छी सीख भी मिलती है। हर स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप पॉजिटिव रहकर मूड को लाइट कर सकते हैं। इस दौरान थोड़ा हंसने-मुस्कुराने से माहौल बदल सकता है। ऐसे में मुश्किल समय को भी यादगार बनाया जा सकता है।
फ्लाइट का 5 घंटे लेट होना किसी के लिए भी झुंझलाहट भरा हो सकता है, लेकिन इन यात्रियों ने इसे मस्ती का मौका बना दिया। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिल जीत रहा है और हर कोई इसे देखकर मुस्कुरा रहा है।

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: ढोल-नगाड़ों के बीच लाइट शेरवानी में दूल्हे की एंट्री, देखते ही लोग बोले- 'लगता है दूल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है'

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 17 March 2026 at 11:31 IST