Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में पाजी ने इतनी सुरीली आवाज में गाया गाना, यात्री भी लगे गुनगुनाने; दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल
दिल्ली मेट्रो से एक पाजी का वीडियो वायरल हो रहा है जिन्होंने अपनी गायकी से पूरा माहौल बदल दिया। अक्सर अपने फोन में घुसे रहने वाले लोग उनकी सुरीली आवाज के कायल हो गए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो से आए दिन लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज या सीट को लेकर होने वाले विवादों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच, इंटरनेट पर एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पाजी 'माही मैनू छड्यो ना' गाना गा रहे हैं। इस दौरान उनके कैमरे का फ्रेम उनकी तरफ रहता है। लेकिन कुछ देर बाद ही मेट्रो में मौजूद यात्रियों की ओर मुड़ जाता है। इसमें सभी यात्री युवक को देखते हुए दिखाई देते हैं।
पाजी संग यात्रियों ने भी गुनगुनाया
मेट्रो में सफर के दौरान अक्सर अपने फोन में घुसे रहने वाले यात्री पाजी की सुरीली आवाज को एन्जॉय करने लगते हैं। इस दौरान उनके साथ धीरे-धीरे बाकी सभी भी जुड़ जाते हैं। लगभग पूरा कोच ही उनके साथ 'माही मैनू छड्यो ना' गुनगुनाने लगता है। इतना ही नहीं, गाते हुए लोग झूमते भी नजर आते हैं। कुछ यात्री अपना फोन निकालकर इस मोमेंट को कैप्चर करते भी दिखाई दिए।
वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद
इस वीडियो को @ramansur1313 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली तो देशप्रेम में रंग चुकी है अब गद्दारों अपनी कमर की पेटी बांध लो और निकल लो वरना जान के लाले पड़ जाएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज लोगो की लाइफ बहुत स्ट्रेस फुल हो गई है। सरदार की बदौलत सभी एन्जॉय कर रहे हैं और स्ट्रेस फ्री हो गए। बहुत बढ़िया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाजी कौन से रूट पर चलते हो? अच्छा गाते हो।'
यह भी पढ़ें: जयपुर घूमने आई विदेशी टूरिस्ट पर झपटे बंदर, बाल खींचे और खूब मचाया उधम... वायरल VIDEO देख छूट जाएंगे पसीने!