जयपुर घूमने आई विदेशी टूरिस्ट पर झपटे बंदर, बाल खींचे और खूब मचाया उधम... वायरल VIDEO देख छूट जाएंगे पसीने!

विदेश से भारत घूमने आई महिला को दो बंदरों ने ऐसा परेशान किया कि वो हैरान रह गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। खासकर जानवरों के क्लिप्स हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ बंदरों का वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है, जिन्होंने एक महिला टूरिस्ट के नाक में दम कर दिया। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑल व्हाइट लुक में मौजूद महिला बंदरों को खाने को दे रही है। इस दौरान कई बंदर उन पर चढ़ जाते हैं और बड़े ही चाव से केले और कुछ अन्य चीजें खाते हैं। लेकिन वे महिला के शरीर पर इस तरह उधम मचाते हैं। इस दौरान उनके बाल भी खिंच जाते हैं, जिससे वो बेहद परेशान हो जाती है।

महिला टूरिस्ट के साथ दो बंदरों की 'बदमाशी'

एक समय तो ऐसा आ जाता है कि महिला वहां से किसी तरह से निकलने की कोशिश करती है। हैरानी की बात ये है कि तब भी बंदर उन्हें नहीं छोड़ते। दो बंदर उन पर चढ़कर बैठ जाते हैं और कूद-फांद करने लगते हैं। बंदरों की इस हरकत ने न सिर्फ उस महिला को बल्कि नेटिजंस को भी हैरान कर दिया है।

गलात मंदिर से वीडियो हुआ वायरल

ये वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर के गलता मंदिर का बताया जा रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wrennwoods नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'आंतरिक शांति विकसित कर रही हूं।'

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले नेटिजंस?

खैर, वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'जयपुर के बंदर थोड़े तकलीफदेह होते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन नाम की एक जगह है। वहां के बंदरों ने लेन-देन का तरीका सीख लिया है; वे लोगों का सामान चुरा लेते हैं और बदले में फल या जूस मिलने पर उसे वापस कर देते हैं।' वहीं एक ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे बंदर तुम्हें पसंद कर रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मंकी पैलेस में बंदरों के साथ आपका अनुभव बहुत शानदार रहा होगा, मुझे उम्मीद है कि आपने खूब मजे किए होंगे। बंदर खाने के लिए आपस में खेल-कूद रहे थे, यह देखकर बहुत मजा आया।'

यह भी पढ़ें: VIRAL: 'इश्क मंजूर' गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर मचाया धमाल, वीडियो में दिखी कपल की शानदार केमिस्ट्री

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड