अपडेटेड 19 May 2025 at 14:43 IST

'वाह क्या ट्विस्ट है...', चलती बाइक पर खड़े होकर शख्स कर रहा था स्टंटबाजी, तभी हुआ कुछ ऐसा; VIRAL VIDEO देख हैरान हुए लोग

शख्स बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है। जैसे-तैसे वो तो खुद को संभाल लेता है। इसके बाद जो होता है, उसे देख लोग हैरान हो गए।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: आजकल के युवा स्टंटबाजी के चक्कर में अपनी और दूसरी की जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, जहां स्टंट की वजह से बड़े हादसे हो जाते हैं। फिर भी लोग मानने का नाम नहीं लेते। ऐसा ही युवाओं के बाइक पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा चलती बाइक पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की एंडिंग ऐसे होती है, जिसे देख लोग माथा पकड़ लेते हैं।

11 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करने की कोशिश करता दिख रहा है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है। जैसे-तैसे वो तो खुद को संभाल लेता है। इसके बाद जो होता है, उसे देख लोग हैरान हो गए।

एंड में आया अजब ट्विस्ट

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि कुछ लोगों को बाइक चलाते देखा जा सकता है। इसमें सबसे आगे वाला शख्स बाइक पर स्टंट करता दिख रहा है। वो चलती बाइक की सीट पर खड़ा हो जाता है। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरने लगता है। वो शख्स तो किसी तरह खुद को संभाल लेता है और गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लेकिन उसके चक्कर में पीछे वाले लोगों के साथ कांड हो जाता है।

वीडियो में आगे देखने मिल रहा है कि इस युवक के स्टंट के चक्कर में पीछे बाइक पर चला रहे लोगों का सुंतलन बिगड़ता है और दोनों गिर जाते हैं।

Advertisement

‘किस्मत खराब हो तो ऐसा ही होता है’

एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अबतक लाखों व्यूज मिल गए हैं। वहीं ढेरों लोग ने इस पर कमेंट भी किए।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "मारा श्याम को लगी घनश्याम को।" दूसरे यूजर ने कहा, "वाह क्या ट्विस्ट है... गिरना आगे वाले को चाहिए था लेकिन गिरा पीछे वाला।" एक और यूजर ने कहा, "किस्मत जब खराब हो तो ऐसा ही होता है।" वहीं कई लोग इस वीडियो पर भड़कते भी नजर आए। अन्य यूजर ने कहा, "ऐसे लोगो की वजह से बेवजह हादसे होते हैं।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुढ़ापे में मिला बचपन का प्यार... 60 साल के वकील संग फरार हुई 3 बच्चों की मां, सुर्खियों में बिहार का अजब-गजब मामला

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 May 2025 at 14:43 IST