बुढ़ापे में मिला बचपन का प्यार... 60 साल के वकील संग फरार हुई 3 बच्चों की मां, सुर्खियों में बिहार का अजब-गजब मामला
वकील और महिला बचपन से एक दूसरे को जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे, लेकिन घरवालों की बंदिशों की वजह से एक न हो सकें।
- भारत
- 2 min read

Bihar Unique Love Story: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये शख्स को कभी भी किसी भी उम्र में हो सकता है। हालांकि कई बार हमारे सामने ऐसे अनोखे मामले सामने आ जाते हैं, जिसके बारे में जान हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला बिहार से आया है, जहां दो लोगों का बचपन का प्यार बुढ़ापे में परवान चढ़ा। इसके बाद 60 साल के बुजुर्ग शख्स 50 साल की शादीशुदा महिला को लेकर फरार हो गए।
बुजुर्ग शख्स खुद पेशे से वकील और महिला डॉक्टर हैं। दोनों बचपन के दोस्त थे। हाल ही में दोनों साथ में घर से फरार हो गए।
बचपन में एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों
मामला बिहार के पूर्णिया का बताया जा रहा है। वकील और महिला बचपन से एक दूसरे को जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे, लेकिन घरवालों की बंदिशों की वजह से एक न हो सकें। महिला के घरवालों ने उसकी शादी एक डॉक्टर से कर दी। सालों बीतते गए और दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए थे।
शादी के बाद भी होती थी मुलाकात
बताया गया है कि अलग होने के बाद दोनों बीच-बीच में मिलते थे। फोन के जरिए भी दोनों की बातचीत होती थी। हालांकि अब वकील की उम्र की 60 साल और महिला 50 साल की हो गई थीं। तब दोनों का प्यार फिर परवान चढ़ा और दोनों घर से भाग निकले।
Advertisement
महिला के पति ने दर्ज कराई शिकायत
डॉक्टर के पति ने पुलिस में वकील के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके क्लीनिक जाने के बाद अक्सर एक वकील पत्नी से मिलने आया करता था। उन्होंने कई बार समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और अब उनकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटे MBBS और बेटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया और दोनों की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सहरसा से बरामद कर लिया।