VIRAL: 'रहमान डकैत 50% डाउनलोडेड', शादी में अक्षय खन्ना के FA9LA डांस को शख्स ने किया कॉपी, 37 सेकेंड का VIDEO देख लोग हुए लोटपोट
Viral Dance Video: वायरल वीडियो में शख्स 'धुरंधर' का रहमान डकैत बन FA9LA गाने पर डांस करता दिख रहा है। इस दौरान वे अक्षय खन्ना के स्टेप्स को हूबहू कॉपी करने की कोशिश करता दिखता है। वीडियो पर लोग जमकर मजे लेते नजर आए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने तलहका मचा दिया। भले ही अभी 'धुरंधर 2' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन पहले पार्ट में उनके किरदार को लोग भूला नहीं पाए। खासकर फिल्म में उनके FA9LA गाने पर डांस को। इस गाने पर अक्षय खन्ना के स्टेप्स फॉलो कर कई लोग अब भी वीडियो बना रहे हैं। एक शादी में भी ऐसा ही नजारा देखने मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
‘रहमान डकैत’ बन शख्स ने किया डांस
वायरल वीडियो में एक शख्स को शादी में अक्षय खन्ना के गाने FA9LA पर एंट्री लेते देखा जा सकता है। वो हूबहू वही स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश करता दिख रहा है। शख्स फिल्म में रहमान डकैत के किरदार की तरह ही अंदाज में डांस कर रहा है। उसकी बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के एक्सप्रेशन और डांस के स्टेप्स इतने मिलते-जुलते हैं कि लोग हैरान हो गए।
शादी में मौजूद मेहमान शख्स का डांस देखकर चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाने लगते हैं, जो सोशल मीडिया तक पहुंच गया और देखते ही देखते वायरल भी होने लगा।
वायरल वीडियो को X पर @CR8CHOUDHARY नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "रहमान 50% डाउनलोडेड।" वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी करते नजर आए।
Advertisement
लोगों ने जमकर लिए मजे
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब तो बाकी 50% अपडेट के लिए WiFi भी सोच में पड़ गया होगा।" दूसरे ने कहा, "रहमान डकैत का जलवा है।" एक और यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, "मीशो से ऑर्डर किया हुआ रहमान।"
दूसरे पार्ट में खली अक्षय खन्ना की कमी
धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को आया था, जिसमें अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया। हालांकि पहले पार्ट के अंत में ही रहमान मर जाता है। ऐसे में दूसरे पार्ट में उनका रोल नहीं दिखाया गया। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो अब भी छाई हुई है। हालांकि इस पार्ट में फैंस को अक्षय खन्ना की कमी काफी खली है।