ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी युवती, तभी उसे देख सनकी करने लगा भद्दे और गंदे-गंदे इशारे; रूपाली ने यूं सिखाया सबक- VIDEO VIRAL

ट्रेन में एक युवती सफर कर रही थी, तभ उसे देख एक सनकी आदमी गंदे-गंदे इशाने करने लगा। युवती के कई बार चेतावनी देने के बाद भी वो नहीं रुका। इसके बाद युवती ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब रेलवे ने उस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विकृत मानसिकता के युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लोक-लाज, डर सब छोड़कर युवती को भद्दे इशारे करने से पीछे नहीं हट रहा। युवती के धमकाने बावजूद वो अपनी हरकत से बाज नहीं आता। ऐसे में लड़की ने उसे सबक सिखाने की ठानी। फिलहाल रेलवे ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

पूरा मामला विवेक एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, जिसमें रुपाली दीक्षित नाम की युवती सफर कर रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है, तभी एक युवक उसे देखकर अपनी नीच हरकतों पर आ जाता है। वो उसे देखकर लगातार अश्लील और भद्दे इशारे करना शुरू कर देता है।

युवती ने सनकी आदमी को यूं सिखाया सबक

युवती ने उसे कई बार ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। हालांकि, वो कहां सुनने वाला था। ऐसे में युवती ने चुप बैठने की बजाय साहस दिखाया और उसकी इस शर्मनाक करतूत का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने इस वीडियो को पब्लिक कर दिया। वीडियो को शेयर करते हुए उसने भारतीय रेलवे को भी टैग किया ताकि इस मामले पर तुरंत ध्यान दिया जा सके।

युवती ने खुद बताई आपबीती

इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली ने कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया, 'आज मैं विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। जब मैं कोच के दरवाजे पर खड़ी थी, तब एक आदमी ने मेरे साथ बदतमीज़ी की और सेक्सुअल इशारे किए। वह 15228-SMVT एक्सप्रेस के इंजन से दूसरे जनरल कोच में सफर कर रहा था।'

Advertisement

रेलवे प्रशासन ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। शिकायत के जवाब में रेलवे की ओर से युवती से PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज के जरिए साझा करने को कहा गया। साथ ही  बताया गया कि अगर जरूरत पड़ी तो RailMadad पोर्टल या 139 हेल्पलाइन के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद  RPF India ने जानकारी दी कि शिकायत RailMadad पर दर्ज कर ली गई है और शिकायत संख्या मोबाइल पर भेज दी गई है।

वहीं RPF Eastern Railway ने एक्स पर जवाब देते हुए बताया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। शिकायत संख्या ER-816 जारी की गई और RPF Howrah Division से मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) देने को कहा गया है। इसके जवाब में RPF Howrah Division ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि की और युवती से संपर्क विवरण साझा करने या दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का अनुरोध किया।

Advertisement

ऐसे लोगों की वजह से महिलाएं सुरक्षित नहीं- यूजर्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। खासकर महिलाएं इस घटना को खुद से रिलेट कर पा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें भी अक्सर इसी तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'पूरी तरह से बुरी सोच।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे यार, ऐसे लोगों की वजह से ही इस देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो जाता है। सबसे बुरी बात तो यह है कि कोई कुछ करता भी नहीं है और शायद वह बिना किसी सजा के बच भी जाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ भारतीय पुरुष बेवकूफी से भरे हुए हैं।'

यह भी पढ़ें: फुल स्‍पीड ऑटो पर स्‍टंट कर रहा था सनकी, बुजुर्ग को मारी टक्कर; सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते युवक का ये VIDEO देख खौल उठेगा खून

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड