फुल स्पीड ऑटो पर स्टंट कर रहा था सनकी, बुजुर्ग को मारी टक्कर; सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते युवक का ये VIDEO देख खौल उठेगा खून
सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। यहां एक सिरफिरे युवक ने रील बनाने के दौरान बुजुर्ग को टक्कर मारी और उनकी मदद भी नहीं की। इस टक्कर के बाद बुजुर्ग साइकिल समेत बीच सड़क पर धड़ाम से गिर पड़े।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक लोगों पर इस कदर सवार है कि वे सही-गलत का फर्क ही भूल चुके हैं। चंद व्यूज और लाइक्स के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान दांव पर लगाने से भी नहीं कतराते। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाईवे पर बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक तेज रफ्तार ऑटो दौड़ रही है। इस दौरान एक युवक ऑटो पर लटका हुआ है। वो हाथ बाहर निकालकर हवा में लहरा रहा है। उसे देखकर लग रहा है कि वो रील शूट करवा रहा हो।
चलती ऑटो पर सवार युवक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
हालांकि, चंद मिनटों के बाद कुछ ऐसा होता है जो हैरान कर देता है। युवक का हाथ साइकिल से जा रहे एक शख्स से टकरा जाता है। ये टक्कर इतनी जोरदार होती है कि बुजुर्ग अपना सुंतलन खो बैठता है और सीधा जमीन पर गिर पड़ता है।
साकिल समेत गिर पड़ा बुजुर्ग
चौंकाने वाली बात ये रही कि टक्कर के बाद भी ऑटो चालक नहीं रूका। वहीं युवक बिना बुजुर्ग की परवाह किए निकल गया। गनीमत रही कि ऑटो के पीछे चल रहे बाइक वाले ने इंसानियत दिखाई। उसने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बुजुर्ग की मदद की। उसने पहले बुजुर्ग के ऊपर गिरी साइकिल हटाई और फिर उन्हें उठाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।
Advertisement
वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
वहीं मौके पर मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने भी बुजुर्ग की सहायता की। इस वीडियो को @mandate2049 नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भारत में कोई ट्रैफिक नियम वगैरह नहीं हैं। भारतीय किसी भी नियम या कानून का पालन नहीं करते हैं।'
'जान जोखिम में डालना कहां की समझदारी?'
वीडियो पर यूजर्स बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि चंद सेकेंड की शोहरत के लिए जान जोखिम में डालना कहां की समझदारी है? कई यूजर्स ऑटो वाले और उस पर सवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।