अपडेटेड 16 July 2025 at 14:54 IST

VIRAL: 'भाभी आपके पास...', स्टेज पर शख्स ने दुल्हन से पूछ लिया ऐसा सवाल, ठनक गया दूल्हे का माथा, फिर... VIDEO

Viral Video: वीडियो में देखने मिल रहा है कि शख्स पहले दूल्हे के कान में कुछ पूछता है। इसके बाद वो दुल्हन के पास जाता है और वही सवाल दोहराता है। इससे दुल्हे का माथा ठनक गया और फिर जो होता है, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। कभी इमोशनल पल वायरल होते हैं तो कभी ऐसे मजेदार या हैरान कर देने वाले किस्से सामने आते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही शादी का वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं, तभी वहां मौजूद एक शख्स कुछ ऐसा बोल देता है कि माहौल पूरी तरह बदल जाता है। उसकी बात सुनते ही दूल्हे का माथा ठनक जाता है। और फिर जो होता है, वो किसी को उम्मीद नहीं थी।

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला के बाद स्टेज पर खड़े होते हैं और मेहमान उनके साथ फोटो खिंचवा रहे होते हैं। इस बीच एक शख्स पहले दूल्हे के नाम में जाकर कुछ बोलता है। इसके बाद वो दुल्हन से भी वही बात कहता है। ये सुन दूल्हे का पारा चढ़ जाता है और फिर वो वहीं उस शख्स की कुटाई कर देता है।

पहले दुल्हे से कान में पूछा सवाल, फिर…

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह फोटो सेशन के बीच शख्स स्टेज पर चढ़ा। पहले उसने दूल्हा और दुल्हन को बधाई दी। इसके बाद वो दूल्हे के बगल में आकर खड़ा हो गया और फिर धीरे से उसके कान में पूछने लगा, "अरे भाई, गुटखा है क्या?" इतना सुनते ही दूल्हा उसे आंखें दिखाने लगता है। मामला यही नहीं खत्म होता। इसके बाद वो शख्स दुल्हन के पास जाता है और यही सवाल दोहराता है। वो पूछता है, "भाभी आपके पास गुटखा है क्या?"

चढ़ गया दुल्हे का पारा

बस फिर क्या था। दूल्हे का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और उसने वही उस शख्स की कुटाई कर दी। दूल्हे ने उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। ये देख दुल्हन भी हंसने लगी।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर naveen_7050 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तलब ही ऐसी है क्या करें?" इसे 62 मिलियन से ज्यादा व्यूज से मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट भी किया।

एक यूजर ने लिखा, "क्या भाई... भाभी से कोई गुटका मांगता है क्या।" दूसरे यूजर ने कहा, "दाने-दाने में केसर का स्वाद होता है।” कई लोग इस वीडियो पर मजे लेते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: 'मौत आ जाए लेकिन...', जब दूल्हे-दुल्हन ने भरी महफिल में किया खतरनाक डांस, क्रेजी स्टेप्स देख दंग रह गए यूजर्स
 

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 14:54 IST