'मौत आ जाए लेकिन...', जब दूल्हा-दुल्हन ने भरी महफिल में किया खतरनाक डांस, क्रेजी स्टेप्स देख दंग रह गए यूजर्स
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा दुल्हन ने ऐसा खतरनाक डांस किया कि देखते ही देखते आग की तरह फैल गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो छाए हुए हैं। इसमें कई ऐसे क्लिप्स लोगों का ध्यान खींच लेते हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन अजीबो-गरीब हरकतें करते देखे जाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों दो कपल्स का वीडियो सामने आया है जिसमें एक के दूल्हे और दूसरे की दुल्हन ने इतना खतरनाक डांस किया कि अब हर कोई मजे ले रहा है।
गौरतलब है कि आजकल शादी ब्याह में डांस करना ट्रेंड सा बन गया है। बारातियों-घारातियों के साथ-साथ अब दूल्हा-दुल्हन भी शादी में परफॉर्मेंस देने लगे हैं। उनका डांस अक्सर पूरी महफिल लूट लेता है। हालांकि इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देख आपका माथा पकड़ लेंगे। इतना ही नहीं, आप हंसते-हसंते लोटपोट भी हो जाएंगे।
दो शादियों का मजेदार वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में दो क्लिप को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें एक में दूल्हा तो दूसरे में दुल्हन अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही है। दोनों ही डांस वरमाला की रस्म के समय पर हो रहे हैं। एक वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने और दूसरी में दुल्हन अपने दूल्हे के सामने थिरक रही है। दूल्हे के स्टेप्स इस कदर फनी है कि उसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। वहीं दुल्हन के स्टेप्स भी कुछ खास अट्रैक्ट नहीं कर रहे। दुल्हन के स्टेप्स देख आप रील स्क्रॉल करना ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं दोनों के पाटनर्स का मुंह लटका हुआ सा नजर आ रहा है। ऐसे लग रहा है मानो दोनों को ही अपने पार्टनर के डांस पसंद नहीं आए। वीडियो के बैकग्राउंड में 'ओ करम खुदाया है, मुझे तुझसे मिलाया है' गान प्ले हो रखा है।
कमेंट सेक्शन में यूं मजे ले रहे लोग
वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'लड़की को भी गुस्सा आ रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे मिर्गी के दौरे आ रहे हों।' एक और यूजर ने लिखा, 'और लगवाओ कोरोना की वैक्सीन।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'तेरी शादी तो एक घंटे की ही लग रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'लड़की सोच रही है गए काम से।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'पहले वीडियो में दूल्हे को बिच्छु डंक मार गया है और दूसरे में दुल्हन ने बचपन मे पल्स पोलिया की दो बूंद नही पी।' इस वीडियो पर बिल्कुल इसी तरह के मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है।