'तेरे वरगा ता मैनू कोई दिसदा नहीं...', गाने पर कपल ने दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, दूल्हे पर टिकी निगाहें; स्टेप्स देख फिदा हुईं फीमेल यूजर्स- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा-दुल्हन के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। दूल्हे ने ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि हर किसी की निगाहें उसी पर टिक गईं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: आजकल शादियां सिर्फ रस्मों रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब हर कपल चाहता है कि उसकी शादी सबसे यूनिक और यादगार बने। इसी चाहत में लोग नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। थीम वेडिंग, डांस एंट्री से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग तक को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक कपल ने लंबे समय तक डांस प्रैक्टिस की ताकि अपने स्पेशल डे को खास बना सके।

जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रहा है। उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशंस इतने सटीक है कि देखने वालों की नजर ही नहीं हट रही। इस दौरान दोनों एक-दूजे में खोए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल और साथ परफॉर्म करने की एक अलग ही खुशी देखी जा सकती है।

कपल पर टिकी नेटिजंस की निगाहें

वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द ही दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं। हो सकता है कि ये कपल की कोई प्री-वेडिंग सेरेमनी हो। इस खास मौके के लिए लड़की ने पिंक कलर का लहंगा कैरी किया। इस लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। ब्राइड टू बी ने लाइट मेकअप किया हुआ है।

दूल्हे के स्टेप्स के कायल हुईं फीमेल यूजर्स

वहीं होने वाले दूल्हे राजा की बात करें तो दूल्हे ने अपनी पार्टनर से मैचिंग करते हुए लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी। इस दौरान दूल्हा भी काफी जच रहा था। इस वीडियो से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, 'मलंग सजना' गाने पर इस क्यूट कपल का डांस और केमिस्ट्री देख नेटिजंस फिदा हो गए। कुछ फीमेल यूजर्स की निगाहें दूल्हे और उसके स्टेप्स पर जा टिकीं। दूल्हे के डांसिंग टैलेंट ने उन्हें कायल कर दिया।

Advertisement

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

वीडियो को @jab_a_met_i नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब दूल्हा और दुल्हन ने किसी और से भी ज्यादा प्रैक्टिस की हो!' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

यूजर्स बोले- दूल्हे के डांस का हुनर… ​​

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं दूल्हे के डांस करने के हुनर ​​से बहुत प्रभावित हूं। मुझे उम्मीद है कि दुल्हन भी एकदम परफेक्ट डांस करेगी, क्योंकि वे दोनों ही स्वाभाविक रूप से बेहतरीन डांसर हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर सबसे क्यूट चीज।' वहीं अन्य यूजर्स ने अडोरेबल, क्यूटेस्ट और सो क्यूट करके कपल की तारीफ की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: मीठे तेरे बोल परी... सिर पर पल्लू रखकर भाभी जी ने किया देसी डांस, हरियाणवी सॉन्ग पर ठुमके देख फिदा हुए नेटिजंस- VIDEO
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड