VIRAL VIDEO: 'पिया पिया पिया यूं रूठा न करो', बच्ची ने गिटार के साथ बिखेरा सुरों का जादू, नन्ही 'सिंगर' के एक्सप्रेशन ने जीत लिया दिल
Viral Video: सुरों की 'मल्लिका' बनी नन्ही सी बच्ची ने गिटार के साथ ऐसा जादू बिखेरा की नेटिजन्स की निगाहें थम गईं। अब वीडियो सोशल मीडिया तहलका मचा रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची अपने छोटे-छोटे हाथों में गिटार थामे दिलकश अंदाज में नजर आ रही है। इस दौरान वो अपनी मधुर आवाज में इतना प्यार गा ग रही हैं कि उसने हर किसी का दिल जीत लिया।
इंटरनेट पर तहलका मचा रहे वीडियो में बच्ची मशहूर सॉन्ग 'पिया पिया पिया यूं रूठा न करो' गाती हुई दिखाई दे रही है। गिटार पकड़ने का उसका अंदाज और गाने की धुन पर हरकत करती उसकी नन्हीं उंगलियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इतना ही नहीं, उसके एक्सप्रेशन भी दिल जीतने वाले रहे।
मासूमियत से भरा सुरीला अंदाज
नन्ही सी बच्ची हर एक शब्द को अपनी मीठी और सुरीली आवाज में इस तरह गा रही है कि लोग वीडियो को रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गए हैं। उसकी आवाज में इतनी सादगी और मधुरता है कि सुनने वालों के होठों पर मुस्कान बिखेर दे। बच्ची के चेहरे की मासूमियत गाने के जादू को दोगुना कर रही है।
इस सुरीली और दिल जीत लेने वाली वीडियो को @baibhabi_priyam नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में गाने का नाम 'माफी' लिखा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।ॉ
Advertisement
नेटिजन्स का जीता दिल
इतना ही नहीं, कमेंट सेक्शन में तारीफ भरी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। नेटिजन्स लगातार बच्ची की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी क्यूट है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस वर्जन को सुनकर ओरिजिनल वाला भूल गया।' एक अन्य ने तारीफ में कहा, ' बच्ची को पूरा लिरिक्स याद है।' वहीं अन्य यूजर्स ने हार्ट और किस जैसी इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
खैर, इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो इस समय हर तरफ छाया हुआ है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।