'...तो सारे मम्मी-पापा की पिट्टी करना', नन्ही बच्ची ने पहले PM मोदी को लगाया मस्का, फिर की शिकायत- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने पीएम मोदी से क्यूट सी अपील की। इस दौरान उसने अपने पेरेंट्स की शिकायत भी की।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Little Girl Cute Appeals to PM Modi: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बच्चों की अपील का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इनमें अधिकतर बच्चे अपने माता-पिता की शिकायत करते देखे गए हैं। कुछ ऐसा ही हालिया वीडियो में भी देखने को मिला, जिसमें बच्ची ने पीएम से अपने पेरेंट्स को डांट लगाने की बात कही।

जी हां, बच्ची ने पहले पीएम मोदी को मसका लगाते हुए कहा कि वो उसे बेहद पसंद हैं। बड़ी होने के बाद वो अपना वोट उन्हें ही देगी। इसके बाद मुद्दे की बात आई, जिसके लिए पूरी खुशामद की गई।

बच्ची ने पीएम मोदी को लगाया मसका

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची कहती है, 'मोदी जी सुनो, आप मुझे बहुत अच्छे लगते हो। मैं जब बड़ी हो जाऊंगी ना, आपको ही वोट दूंगी।'

PM से की मम्मी-पापा की शिकायत

नन्ही सी बच्ची आगे कहती है, 'मेरी एक बात मान लो, अगली बार जब आप टीवी पर आओगे ना, तो ये बोल देना कि कोई भी मम्मी-पापा अपने बच्चे को नहीं डाटेगा। अगर किसी ने डांटा तो उसकी पिट्टी (पिटाई) करोगे आप। सारे मम्मी-पापा अपने बच्चों को चीज्जी (खाने का सामान) दिलाएंगे। आइसक्रीम दिलाएंगे। प्लीज मोदी जी। एक बार बोल दो, प्लीज।'

Advertisement

बच्ची के क्यूट अंदाज पर दिल हारे फैंस

न सिर्फ बच्ची की क्यूट शिकायत, बल्कि उसके बोलने के अंदाज पर भी नेटिजंस दिल हार बैठे। तोतली आवाज के साथ उसके एक्सप्रेशन देखने लायक रहे। कुछ लोगों ने वीडियो रिपीट मोड पर देखा।

इस वीडियो को @the_mum_wife_playbook नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मोदी जी की क्यूट फैन बनी बच्चों की लीडर।' आगे लिखा है, 'मोदी जी मत सुनना बिल्कुल।'

Advertisement

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'Gen-Alpha की भी सुन लीजिए मोदी जी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मोदी जी से फिल्डिंग सेट करवाती हुई क्यूट प्रिंसेस।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'समझो मोदी जी, इनकी भी परेशानी दूर करो जरा।'

यह भी पढ़ें: 'मोदी जी कभी मेरी भी मन की बात सुन लो...', नन्ही बच्ची से PM से लगाई ऐसी गुहार, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग; मजे लेने से नहीं चूके नेटिजंस

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड