'मोदी जी कभी मेरी भी मन की बात सुन लो...', नन्ही बच्ची से PM से लगाई ऐसी गुहार, हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग; मजे लेने से नहीं चूके नेटिजंस
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची का वीडियो तहलका मचा रहा है जिसमें वो पीएम मोदी से उसके मन की बात सुनने की अपील करती नजर आ रही है। इस वीडियो ने नेटिजंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: 'बच्चे मन के सच्चे...', ये कहावत इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो पर सटीक बैठ रही है। इसमें बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मां की शिकायत कर रही है। वो कहती है कि मैं आपकी तरह अपने मन की बात कैसे करूं, क्योंकि मेरी मम्मा मुझे सिर्फ चुप रहने को कहती है।
वायरल हो रहे वीडियो को @hanvika_joshi नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें नन्ही सी बच्ची अपनी मां की डांट से परेशान नजर आ रही है। ऐसे में बच्ची ने अपनी शिकायत पीएम मोदी तक पहुंचाने की ठानी।
'कभी मेरी भी मन की बात सुन लो मोदी जी'
बच्ची वीडियो में अपनी तोतली आवाज में कहती है, 'मोदी जी आप तो सबको अपनी मन की बात बताते हो, कभी मेरी भी सुन लो। क्योंकि मेरी मम्मा बोलती है कि हन्नू चुप हो जा। डांटते रहती है। अब मैं क्या करूं?'
बच्ची की मासूमियत ने जीता दिल
बच्ची के बोलने के अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उसकी मासूमियत पर नेटिजंस दिल हार बैठे। बहुत से लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Advertisement
यूजर्स बोले- इसकी मन की बात जल्द सुनें
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इस बात पर संज्ञान तो जरूर लेना पड़ेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मोदी जी प्लीज, पहले इस क्यूट बच्ची की सुनो। बेटी देश का भविष्य है। बेटा मोदी जी जरूर सुनेंगे अभी वो इटली में बिजी हैं।' एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पीएम सर प्लीज इस मामले को जल्द से जल्द देखें। इसकी मन की बात सुन लें।'
बच्ची ने PM की अपील पर दिया था मासूम जवाब
इससे पहले भी इस बच्ची के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है। बच्ची ने पीएम मोदी के नाम एक प्यारा सा मैसेज दिया था। पीएम मोदी की अपील पर बच्ची ने कहा था, '‘आप टेंशन मत लो मोदी जी, हम आपके साथ हैं। हम फॉरेन ट्रिप पर नहीं जाते, हम केवल अपनी नानी के घर जाते हैं। वो फॉरेन ट्रिप जैसा ही है। आप टेंशन मत लो।'