अपडेटेड 18 July 2025 at 16:47 IST
VIRAL: बाइक पर लंगूर को बैठा कर रहा था मस्ती... तभी लंगूर को आया जोरदार गुस्सा, चेहरे और गर्दन पर किया हमला, कमजोर दिल वाले ना देखें VIDEO
Monkey attacked on Biker: बाइक के हैंडल पर लंगूर को बैठना पड़ा भारी, चेहरे पर कर दिया ऐसा हमला कि जान बाल बाल बची। वायरल वीडियो देख आपका दिल दहल जाएगा।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Monkey Attack Video: जानवरों के प्रति प्रेम जरूरी है, लेकिन अंधा विश्वास जानलेवा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक के हैंडल पर लंगूर को बिठाकर सवारी कर रहा होता है। सब कुछ नॉर्मल ही लग रहा होता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा कुछ होता है जो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भीड़भाड़ वाले इलाके में अपनी बाइक चला रहा है और बाइक के हैंडल पर एक लंगूर (Langur) आराम से बैठा हुआ है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता है, लेकिन अचानक लंगूर हिंसक हो जाता है और बाइक चला रहे शख्स के चेहरे पर हमला कर देता है। लंगूर ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया बल्कि वीडियो में देखा जा रहा है कि लंगूर ने कई बार चेहरे पर काटा भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये हमला कितना खतरनाक था। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसे करोड़ों में व्यूज मिल रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है। ऐसे हादसे गंभीर हो सकते हैं।' दूसरे ने कहा- 'रेबीज का टीका लगवाओ, वरना बड़ी परेशानी हो सकती है।' एक अन्य ने लिखा- जानवरों से प्यार ठीक है, लेकिन जंगली जानवरों से दूरी ही बेहतर।
क्या यह गैरजिम्मेदाराना हरकत थी?
इस वीडियो ने एक बार फिर मानव और जंगली जानवरों के बीच की सीमाओं पर बहस को हवा दी है। विशेषज्ञ की माने तो, लंगूर जैसे प्राइमेट्स को पालतू बनाना या उन्हें इस तरह सार्वजनिक जगहों पर लाना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानूनी रूप से भी गलत है। वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत भारत में किसी भी जंगली जानवर को पालतू बनाना अवैध है। ऐसे जानवरों की अप्रत्याशित हरकतें इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
वीडियो से मिला सबक
जंगली जानवरों के साथ सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की लत खतरनाक साबित हो सकती है। मनोरंजन के नाम पर ऐसी हरकतें कानूनी और नैतिक दोनों रूप से आपत्तिजनक हैं। जागरूकता फैलाने की जरूरत है कि जानवर खिलौना नहीं होते, उनकी प्रकृति को समझना और सम्मान देना जरूरी है। वहीं मनोरंजन की भी सीमाएं समझनी चाहिए और प्रकृति के नियमों का सम्मान करना भी जरूरी है। इस घटना को देखते हुए पशु प्रेमियों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को खास सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो और जानवरों के साथ अन्याय भी ना हो।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 16:47 IST